Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए लोगों को झूठे बोलकर लाया गया: नव्या हरिदास
    Headlines उत्तर प्रदेश

    प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए लोगों को झूठे बोलकर लाया गया: नव्या हरिदास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए लोगों को झूठे बोलकर लाया गया: नव्या हरिदास

    वायनाड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा वायनाड में एक विशाल रोड शो आयोजित किए जाने के एक दिन बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी नव्या हरिदास ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि रोड शो में भीड़ दिखाने के लिए त्रिशूर सहित अन्य जिलों से लोगों को झूठ बोलकर लाया गया था।

    वायनाड लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हरिदास ने आरोप लगाया कि लोगों को शूटिंग या वायनाड में पर्यटन स्थल घुमाने के बहाने वहां लाया गया और इस तरह रोड शो के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

     

     

    उन्होंने कहा कि प्रियंका का आगमन और रोड शो एक मौसमी त्योहार की तरह था जो साल में केवल एक बार आता है।

    भाजपा उम्मीदवार बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, लोग इसे समझ जाएंगे।’’

    प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ साथ रायबरेली से भी निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है जिसके लिए मतदान 13 नवंबर को होगा।

     

     

    कांग्रेस उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए हरिदास ने कहा कि कांग्रेस महासचिव केवल इसलिए एक बड़ी उम्मीदवार हैं क्योंकि उनके परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि है।

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं निगम पार्षद हूं और मेरे पास लोगों के साथ काम करने का वर्षों का अनुभव है तथा जमीनी स्तर पर काम करके आगे आई हूं।’’

    भाजपा उम्मीदवार ने कहा, ‘‘अगर परिवार का वर्चस्व किसी उम्मीदवार की महानता का मापदंड है, तो केवल वह (प्रियंका) ही इसका दावा कर सकती हैं। भाजपा के पास ऐसा कोई मापदंड नहीं है और मैं ऐसा कोई वर्चस्व होने का दावा नहीं कर सकती।’’

     

     

    हरिदास ने कहा कि जब वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी तो भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उनके साथ होंगे।

    उपचुनाव में उनका मुकाबला प्रियंका और वाम लोकतांत्रिक मोर्च के सत्यन मोकेरी से है।

    हरिदास कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं। वह महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं।

    प्रादेशिक वायनाड

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी 39 डायलिसिस मशीनें
    Next Article ओडिशा के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘दाना’, तटीय इलाकों में हुई भारी बारिश

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.