Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक्फ विधेयक के विरोध में कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में काली पट्टी बांधकर लोगों ने नमाज अदा की
    Breaking News Headlines धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    वक्फ विधेयक के विरोध में कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में काली पट्टी बांधकर लोगों ने नमाज अदा की

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बेंगलुरु : कर्नाटक के कुछ हिस्सों में सोमवार को ईद-उल-फितर के जश्न के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक का मुद्दा छाया रहा, जहां मंत्री रहीम खान सहित विभिन्न लोगों ने केंद्र के कदम के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए काली पट्टी बांधकर विशेष नमाज अदा की।

    उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बीदर, मांड्या और बेलगावी में लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की।

    बीदर में, खेल एवं युवा सशक्तीकरण विभाग के मंत्री खान अपने समर्थकों के साथ काली पट्टी बांधकर मस्जिद पहुंचे और ईदगाह मैदान में नमाज अदा की। उनके समर्थकों ने भी नमाज अदा की और वक्फ कानून संशोधन के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

    मांड्या शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नहीम ने मांड्या में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। उनके समर्थक भी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। नहीम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध के तौर पर ऐसा किया।

    बेलगावी में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने विधेयक के खिलाफ विरोध जताने के लिए काली पट्टी बांधकर नमाज में हिस्सा लिया।

    संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग के अलावा, कित्तूर में प्रदर्शनकारी मुसलमानों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के फैजी की शीघ्र रिहाई की अपील की, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

    ईडी ने दावा किया कि दोनों संगठनों के बीच जुड़ाव के प्रमाण मिले हैं और पीएफआई राजनीतिक पार्टी के माध्यम से अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

    वर्ष 2009 में गठित सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का राजनीतिक मोर्चा होने का आरोप है, जिसे सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था।

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल में वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा अनुशंसित परिवर्तनों को शामिल किया गया है। इससे इसे चर्चा और पारित करने के लिए संसद में पेश करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

    अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने के बाद अगस्त 2024 में विधेयक को जेपीसी को भेजा गया था। संसदीय समिति ने बहुमत से रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जबकि समिति में शामिल विपक्षी दलों के सभी 11 सांसदों ने इस पर आपत्ति जताई थी।

    उन्होंने असहमति नोट भी पेश किए थे। छह सौ पचपन पन्नों की रिपोर्ट इस महीने की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों में पेश की गई थी।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 28 मार्च को स्पष्ट किया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में फिर से पेश किया जाएगा। इस विधेयक को अगस्त 2024 में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरियल एस्टेट कंपनी मंगलम राजस्थान में करेगी 1000 करोड़ रुपये का निवेश
    Next Article ईद उल फितर नफरत को मिटाने व भाईचारे का प्रतीक है:दिनेश यादव

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.