Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार के घोषित नियुक्ति वर्ष में युवाओं को नौकरी के बदले लाठी शर्मनाक : भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड सरकार के घोषित नियुक्ति वर्ष में युवाओं को नौकरी के बदले लाठी शर्मनाक : भाजपा

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार के घोषित नियुक्ति वर्ष में युवाओं को नौकरी के बदले लाठी शर्मनाक : भाजपा

    सातवीं जेपीएससी के आंदोलनरत छात्र छात्राओं पर झारखंड पुलिस की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से बिफरे प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इसे तानाशाही बताया। कहा कि सरकार अपनी अकर्मण्यताओं को छिपाने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। इससे सीधे तौर पर राज्य सरकार की ओछी मानसिकता दिखाई देती है। घाटशिला में जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करने के क्रम में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने उक्त बातें कही। कहा कि लगतार कई वर्षों से JPSC की कार्यसंस्कृति से असंतुष्ट अभ्यर्थी अपनी बात रखने के लिए आयोग के कार्यालय जा रहे थें, और राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने उनपर डंडे बरसाये। छठी जेपीएससी पर भी झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए मेरिट लिस्ट को रद्द किया था, राज्य सरकार ने कोर्ट के निर्देश के बावजूद 1 महीने के अंदर नोटिस का जवाब नहीं दिया। सातवीं जेपीएससी में एक ही कमरे में बैठे एक ही क्रमांक के कई छात्र छात्राओं के चयन होने के बाद अभी से ही परीक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। आज इसी क्रम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर क्रूरतापूर्ण लाठीचार्ज की घटित वारदात निकट भविष्य में बड़े आक्रोश के रूप में तब्दील होगा। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी कार्रवाई की तीव्र निंदा करती है और मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वे स्वयं इस मामले को देखें और नियुक्ति वर्ष में “नौकरी के बदले लाठी” की नीयत पर झारखंड सरकार का स्टैंड स्पष्ट करें। इस दौरान विशेष रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टूडू, पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो एवं मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग
    Next Article महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.