Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईएमएफ ने खोली प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पोल, दुनिया के सामने फिर शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    आईएमएफ ने खोली प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पोल, दुनिया के सामने फिर शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक बयान के कारण, एक बार फिर दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की शर्मींदगी का कारण वो पाकिस्तान पीएमओ का वो दावा है, जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था. हालांकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने 6 जनवरी को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कॉल किया था.

     

    आईएमएफ ने कहा कि पाकिस्तान सरकार का यह दावा इसलिए गलत है, क्योंकि खुद शहबाज शरीफ ने इस वार्ता का अनुरोध किया था. आईएमएफ के स्थानीय प्रतिनिधि एस्थर पेरेज ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि आईएमएफ प्रमुख और शहबाज शरीफ के बीच फोन पर यह बातचीत पाकिस्तान की खराब स्थिति पर होने वाले जिनेवा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पर चर्चा के लिए हुई. कॉल का अनुरोध स्वयं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने किया था.

     

     

    गौरतलब है कि इससे पहले 6 जनवरी को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के कार्यालय द्वारा एक आधिकारिक हैंडआउट जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने पीएम शहबाज शरीफ से बातचीत के लिए फोन किया. खुद शहबाज शरीफ ने भी हजारा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी के उद्घाटन समारोह में अपने भाषण में दावा किया था कि आईएमएफ की एमडी जॉर्जीवा ने उनसे संपर्क किया था.

     

     

    बताया जा रहा है कि आईएमएफ का एक प्रतिनिधिमंडल 9 जनवरी से शुरू होने वाले जिनेवा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार से मुलाकात करेगा. इस बीच पीएम शहबाज शरीफ और उनके कार्यालय की ओर से की गई तथ्यात्मक रूप से गलत बयानी, बेल आउट पैकेज के लिए आईएमएफ को मनाने में पाकिस्तान के लिए और अधिक समस्याएं पैदा कर सकता है.

     

     

    इस बीच पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र सोमवार को जिनेवा में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य विनाशकारी बाढ़ के बाद देश के पुनर्निर्माण के लिए समर्थन जुटाना है. पाकिस्तान में आई प्रलयकारी बाढ़ का अधिकांश पानी अब कम हो गया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्य के लिए अनुमानित $16.3 बिलियन डॉलर की जरूरत है, जिससे लाखों घरों, हजारों किलोमीटर सड़कों और रेलवे कनेक्टिविटी के पुनर्निर्माण का कार्य होना है. एक अनुमान के अनुसार पाकिस्तान में लाखों लोग गरीबी में जा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के कन्नौज में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, हादसे में 3 यात्रियों की मौत, कई घायल
    Next Article इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत्त बिहार के युवकों ने की एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और कैप्टन से मारपीट

    Related Posts

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.