Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 की धान अधिप्राप्ति समीक्षा, समयबद्ध भुगतान पर जोर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 की धान अधिप्राप्ति समीक्षा, समयबद्ध भुगतान पर जोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 की धान अधिप्राप्ति समीक्षा, समयबद्ध भुगतान पर जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला — उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति, सहकारिता एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी तथा सभी संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 909 किसानों से 52,504.72 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि जिले में 7,217 सक्रिय किसान पंजीकृत हैं। उपायुक्त ने लंबित भुगतान को शीघ्र पूर्ण करने तथा धान विक्रय के 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने प्रखंडवार एवं लैम्प्सवार समीक्षा करते हुए किसान पंजीकरण में वृद्धि, एडवांस सीएमआर जनरेशन में तेजी, धान के ससमय उठाव और लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड आपूर्ति एवं सहकारिता पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें और किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखें।

    इसके साथ ही इनेक्टिव किसानों को सक्रिय करने, गोदाम क्षमता बढ़ाने हेतु सरकारी भवनों के चिन्हितकरण तथा पारदर्शिता के साथ दस्तावेजों के संधारण और डेटा के नियमित अद्यतन के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि धान अधिप्राप्ति में किसानों के हित सर्वोपरि हैं और सभी कार्य राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न समयबद्ध भुगतान पर जोर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव की माता फूलों देवी का निधन
    Next Article त्रिपक्षीय समझौते के बाद नरवापहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट की हड़ताल समाप्त, बी-शिफ्ट से काम शुरू

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.