19वीं यूथ झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
जमशेदपुर 19 अगस्त – आज धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 19वीं यूथ झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया!
जिसका उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेशानंद गोस्वामी जी ने किया! श्री दिनेशानंद गोस्वामी जी को पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर झारखंड राज्य बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री जेपी सिंह ने सम्मानित किया! इस दौरान जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार जी बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे, जिन्हें पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर श्री सिंह ने सम्मानित किया!
इस 19वीं यूथ झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के पहले दिन में पहला मैच जामताड़ा बनाम हजारीबाग के बॉयज टीम के बीच हुआ जिसमें जामताड़ा टीम ने 13 गोल करके जीत हासिल किया!
दूसरा मैच ईस्ट सिंहभूम बनाम रामगढ़ बॉयज टीम के बीच हुआ जिसमें ईस्ट सिंहभूम ने 59 गोल करके जीत हासिल की!
तीसरा मैच देवघर बनाम बी.डी.बी.ए. के बॉयज टीम के बीच हुआ जिसमें बी.डी.बी.ए. ने 22 गोल करके जीत हासिल किया!
चौथा मैच ईस्ट सिंहभूम बनाम सरायकेला के गर्ल्स टीम के बीच हुआ जिसमें ईस्ट सिंहभूम ने 12 गोल करके जीत हासिल किया!
पांचवा मैच जमशेदपुर बनाम देवघर की गर्ल्स टीम के बीच हुआ जिसमें 24 गोल करके जमशेदपुर की टीम ने जीत हासिल किया!
इस दौरान झारखंड राज्य बास्केटबॉल संघ से अध्यक्ष श्री भरत सिंह, सचिव जय प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन साहित्य पाल, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ए.के. दास, गुरदीप सिंह, भास्कर कुमार, के.के. सिंह, नीरज सिंह, दिनेश शर्मा, विनोद राय, राज किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय, वरीय उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, टेक्निकल चेयरमैन योगेश कुमार पांडे, सहायक सचिव सुबोध कुमार, सिलेक्शन कमिटी मेंबर राजन सिंह, आरिफ आफताब, मोहन कुमार उपस्थित थे!