बेगूसराय :बीते 2 नवंबर को बीरपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हामोडीह में दो पड़ोसी परिवारों के बीच 2020 ई.से चल रहे भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही करीब 25 मिनट के अंदर बीरपुर थानेदार, बरौनी थानेदार, एफसीआई व जीरोमाइल थानेदार अपने सशस्त्र बल के साथ हामोडीह गांव पहुंचे। जहां मुनेश्वर यादव उम्र 65 वर्ष पुत्र सरयुग यादव का दाहिना पैर जख्मी पाया गया तथा विजय यादव पुत्र मुनेश्वर यादव का होंठ के पास जख्मी पाया गया। तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया(जहाँ डॉक्टरों द्वारा गोली से हुऐ ज़ख़्म कि पुष्टि नहीं कि गई है )।शुरुआती पूछताछ में घायल के परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि इस घटना को रामजायो यादव, चंदन यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने अंजाम दिया है। दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2020 से जमीन विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। थानेदार अपने सशस्त्र बल के साथ हामोडीह गांव पहुंचे। जहां मुनेश्वर यादव उम्र 65 वर्ष पुत्र सरयुग यादव का दाहिना पैर जख्मी पाया गया तथा विजय यादव पुत्र मुनेश्वर यादव का होंठ के पास जख्मी पाया गया। तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया(जहाँ डॉक्टरों द्वारा गोली से हुऐ ज़ख़्म कि पुष्टि नहीं कि गई है )।शुरुआती पूछताछ में घायल के परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि इस घटना को रामजायो यादव, चंदन यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने अंजाम दिया है। दोनों पक्षों के बीच वर्ष 2020 से जमीन विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।