सूर्यधाम सिदगोड़ा में राम मंदिर के छठवीं वर्षगांठ पर राममय हुआ सिदगोड़ा, 51 सौ दीपक की आभा से जगमग हुआ सूर्य मंदिर, आतिशबाजी, महाभंडारा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन
दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता, आतिशबाजी, विधुत एवं पुष्प सज्जा रही आकर्षण का केंद्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बने भव्य श्रीराम मंदिर की छठवीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, भक्तिभाव एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शनिवार को श्रीराम मंदिर के वर्षगांठ पर सुंदरकांड का संपूर्ण पाठ हुआ। इससे पहले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की विधि-विधान से पूजा की गयी। पूजन में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास शामिल हुए। सुंदरकांड के पश्चात सामूहिक महाआरती की गई। जैसे-जैसे शाम ढलती गई वैसे-वैसे दीपक भी सुनहली रंगत के साथ जगमगा उठे। एक पल को ऐसा लगा कि जैसे दीपावली का उत्सव सूर्य मंदिर परिसर में उतर आया हो। पूर्व सीएम रघुवर दास ने राम मंदिर में दीपक जलाया और धीरे धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गयी। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई रंगोली बनाकर जय श्री राम नाम के दीपक सजाए। पूरे दिन मंदिर परिसर में दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। संध्याकाल में आयोजित महाआरती में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भक्तों के संग आरती की और शहरवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विशाल महाभण्डारा के साथ हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन, 5 हजार से अधिक भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना एवं श्रीराम मंदिर स्थापना के छठें वर्षगांठ के अवसर पर चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को विशाल महाभण्डारा के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुरुष एवं महिलाओं के लिए मंदिर कमिटी ने अलग-अलग स्थानों की व्यवस्था की थी। संध्या 6 बजे से लेकर देर रात तक चले भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि भारत हमेशा से धर्मपरायण राष्ट्र रहा है। जमशेदपुर की जनता की आस्था और भक्ति भावना अद्वितीय एवं अनुकरणीय है। लौहनगरी के श्रद्धालुओं के सहयोग और भक्तिभाव ने सूर्यधाम को आज आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना और श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ जैसे पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि समाज में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, समिति सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनसहभागिता बनाए रखने की अपील की।
सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चार दिवसीय आयोजन की भव्यता रामभक्तों के प्रयास से संभव हो पाई। उन्होंने चार दिवसीय अनुष्ठान में भाग लेने और सहयोग करने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
सूर्य मंदिर समिति अपने धार्मिक दायित्व के साथ सामाजिक दायित्व के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, मान्तु बनर्जी, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, गुंजन यादव, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, टुनटुन सिंह, विष्णु कैवर्तो, कल्याणी शरण, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, पप्पू उपाध्याय, युवराज़ सिंह, रितेश झा, रंजीत सिंह, संतोष ठाकुर, बिमला साहू, सुधा यादव, संजना साहू, रूपा देवी, प्रमिला साहू, उर्मिला दास, मधु तांती, प्रभा देवी, सरस्वती देवी, सुनीता कुमारी, रीना तिवारी, रॉकी सिंह, साकेत गौतम, कर्फ्यू पोद्दार, सतीश सिंह समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

