रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)
जेम्को बस्ती की खालसा कॉलोनी की समूह संगत के सहयोग से पांचवें पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर विशेष सेवा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर जेम्को मिश्रा बागान के मुख्य मार्ग पर भव्य छबील लगाई गई। सेवा के दौरान संगत और राहगीरों के बीच ठंडे-मीठे शरबत और चने का प्रसाद पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ वितरित किया गया।
गुरु महाराज की असीम कृपा से यह सेवा कार्य श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
इस मौके पर जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह, करनदीप सिंह, गुरमुख सिंह, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह सहित खालसा कॉलोनी की समूह संगत उपस्थित रही और सेवा में अपना योगदान दिया।

