Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने लेह-लद्दाख का दौरा किया ,सीमा सड़क संगठन में कार्यरत झारखण्ड के प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने लेह-लद्दाख का दौरा किया ,सीमा सड़क संगठन में कार्यरत झारखण्ड के प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने लेह-लद्दाख का दौरा किया
    सीमा सड़क संगठन में कार्यरत झारखण्ड के प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल
    लद्दाख में निबंधित लेबर एजेंसीज द्वारा संताली श्रमिकों का गैर कानूनी रूप से नियोजित करने का मुद्दा उठाया

    रांची

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख में कार्यरत झारखण्ड खास कर संताल परगना के संताली आदिवासी श्रमिकों की स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बातचीत कर श्रमिकों की स्थिति को और बेहतर करने का आग्रह किया है। मालूम हो कि राष्ट्र को बेहतर आधारभूत संरचना से आच्छादित करने में झारखण्ड के संताली आदिवासी श्रमिकों का विशिष्ट योगदान है। इनका योगदान सीमा सड़क संगठन के सभी कार्य में है। चाहे गहरी खाई पर पुल बनाना हो या पहाड़ को चीर कर सड़क। इसलिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इन्हें वीर श्रमिक की उपाधि दी है। लेह लद्दाख में बीआरओ की परियोजनाओं जैसे हिमांक, विजयक और योजक को समय पर काम पूरा करने में झारखण्ड के कुशल और मेहनती श्रमिकों का अहम योगदान है। इसको ध्यान में रखते हुए लद्दाख में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति की जानकारी लेने हेतु प्रतिनिधिमंडल श्रमायुक्त झारखण्ड के नेतृत्व में 21 अगस्त 2023 को लेह लद्दाख गया था।

     

     

    श्रमिकों के लिए हमेशा तत्पर सरकार

    लद्दाख में श्रम सचिव द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने बीआरओ को राज्य के प्रवासी श्रमिकों को कार्य के दौरान जरूरी रक्षा संसाधनों से सुसज्जित करने का निर्देश दिया है। ताकि श्रमिकों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।इससे पूर्व भी राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को हर संभव सहायता झारखण्ड सरकार ने पहुंचाया। कोरोना संक्रमण काल में भी झारखण्ड के श्रमिकों को सरकार हवाई जहाज से सुरक्षित झारखण्ड लेकर आई थी।

     

     

    मुख्यमंत्री का मिला है निर्देश

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता करने और लद्दाख में निबंधित लेबर एजेंसीज द्वारा खास कर संताली आदिवासियों को गैर कानूनी रूप से नियोजित करने के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।

     

     

    प्रवासी श्रमिकों से की मुलाकात

    प्रतिनिधिमंडल ने प्रवासी श्रमिक से मुलाकात की तथा कार्यस्थलों का भी दौरा किया। जहां से झारखण्ड के श्रम विभाग को प्रवासी श्रमिकों द्वारा संपर्क किया जा रहा था। प्रवासी श्रमिकों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर निम्नांकित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की बात कार्यरत श्रमिकों से कही गई है।

    झारखण्ड प्रवासी कंट्रोल रूम
    व्हाट्सएप न.
    9470132591
    9431336427
    9431336398
    9431336472
    9431336432

    लैंडलाइन न.
    0651-2481055
    0651-2480083
    0651-2481037
    0651-2480058
    0651-2482052
    0651-2481188

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागुनहातु क्षेत्र के लोगों को शीघ्र मिलेगी जुस्को की बिजली, विधायक सरयू राय के निर्देश पर जुस्को के अधिकारियों ने पावर सब-स्टेशन निर्माण के लिए बागुनहातु में किया स्थल का निरीक्षण
    Next Article गायत्री परिवार ने कई स्थानों पर पौधा रोपण किया

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.