Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण

    ● 22 से 28 फरवरी तक दोपहर तीन बजे से सूर्यधाम में संगीतमय श्रीराम कथा का होगा आयोजन, श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे कथा व्यास आचार्य श्री राजेन्द्र जी महाराज करेंगे कथावाचन, 1 मार्च को विशाल महाभण्डारा।

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर इस वर्ष फिर से भक्ति और श्रद्धा की दिव्य धारा में डुबकी लगाने को तैयार है। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की पंचम वर्षगांठ पर 21 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर संगीतमय श्रीराम कथा, शोभायात्रा, विशेष पूजन-हवन समेत कई अनुष्ठान संपन्न होंगे।

     

    आयोजन की सफलता के लिए सूर्य मंदिर समिति ने शहर के एक लाख घरों तक आमंत्रण पत्र भेजने का लक्ष्य रखा है और श्रद्धालुओं से राम काज हेतु 10 रुपये का सहयोग देने का आह्वान किया है। शनिवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं पदाधिकारियों ने आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर जनभागीदारी और जनसहयोग से एक भव्य स्वरूप में स्थापित हुआ है। आज यह झारखंड के एक सुंदर, रमणीक और दार्शनिक स्थल के रूप में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसी श्रद्धा और भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए इस वर्ष भी श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

     

     

    21 फरवरी: भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ:

    चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 21 फरवरी को होगी, जिसमें दोपहर 3 बजे सुगना कॉलोनी, बारीडीह मंदिर से भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण निकलेगा। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए सूर्यधाम पहुंचेगी। शोभायात्रा के माध्यम से प्रभु श्रीराम की भव्य महिमा का प्रचार-प्रसार होगा और शहरवासियों को इसमें अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है। इसके लिए मंदिर समिति के सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा एवं 7 दिवसीय श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

     

     

    22 से 28 फरवरी: सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा:

    सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 22 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7:30 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इस कथा का वाचन वृंदावन धाम से पधार रहे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज करेंगे। वे श्रीरामचरितमानस की संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से जोड़ेंगे। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर की पंचम वर्षगांठ के पावन अवसर पर विशेष पूजन, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए मंदिर समिति ने कार्यों को अलग-अलग उपसमितियों में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं, पूरे मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में आकर्षक पुष्पसज्जा एवं विद्युत सज्जा की जा रही है।

    श्रद्धालुओं की सुविधा का समिति रखेगी विशेष ध्यान:

    मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा ने बताया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, पक्के पंडाल और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ताकि किसी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

     

     

    किस दिन कौन से आयोजन:
    21 फरवरी- भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण।

    संगीतमय श्री रामकथा का शुभारंभ:
    22 फरवरी- श्री राम कथा महिमा।
    23 फरवरी-श्री शिव-पार्वती शुभ विवाह।
    24 फरवरी- श्री राम जन्मोत्सव।
    25 फरवरी- श्री बाल लीला।
    26 फरवरी- श्री सीताराम विवाहोत्सव।
    27 फरवरी- केवट प्रसंग एवं भरत चरित्र।
    28 फरवरी- वन लीला एवं श्री राम राज्याभिषेक।
    1 मार्च- विशाल भण्डारा (महाप्रसाद), दोपहर 12 बजे से।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआई में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे: राष्ट्रपति
    Next Article किसी भी राजनीतिक या व्यक्तिगत हित से बड़ा है राष्ट्र हित: उपराष्ट्रपति धनखड़

    Related Posts

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाई रविन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती

    May 12, 2025

    टाटा स्टील फाउंडेशन ने युवाओं की सफलता को दी नई उड़ान

    May 12, 2025

    झारखण्ड गैर सरकारी विद्यालय संघ फैसले को चुनौती देने के लिए पुनः उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाई रविन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती

    टाटा स्टील फाउंडेशन ने युवाओं की सफलता को दी नई उड़ान

    झारखण्ड गैर सरकारी विद्यालय संघ फैसले को चुनौती देने के लिए पुनः उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा

    नवल टाटा हॉकी अकादमी में समर कैंप के दूसरे संस्करण का हुआ उद्घाटन

    मंत्री बना गुप्ता के समर्थक और विधायक सरयू राय समर्थक आमने-सामने

    विजय गार्डन के एक फ्लैट की नवमी मंजिल पर व्हाट्सएप के माध्यम से देह व्यापार धंधा फल फूल रहा था !

    ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम पहले संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के निगाहों में पाकिस्तान ,निशाने पर ट्रंप

    वर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा के मृतक परिवार से मिलने पहुंचा जिला कांग्रेस, हरहाल में न्याय दिलाएगी कांग्रेस पार्टी – आनन्द बिहारी दुबे

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.