Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा : सावरकर हमारे आदर्श, हम उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी के बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा : सावरकर हमारे आदर्श, हम उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2023Updated:March 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि मैं माफी नहीं मांगूंगा, मैं सावरकर नहीं हूं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हम सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं. उनका बलिदान एक प्रतीक है, इसलिए हम उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. ठाकरे ने राहुल को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें सावरकार का अपमान करने से बचना चाहिए.

     

     

     

    नासिक के मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हा विकास आघाड़ी का गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए बनाया गया है, इसलिए एकजुट होकर काम करना बेहद जरूरी है. एमवीए गठबंधन में शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सावरकार के खिलाफ राहुल गांधी को उकसाने की कोशिश की जा रही है. वीडी सावरकर ने 14 सालों तक अंडमान निकोबार की जेल में यातनाएं झेलीं. उन्हें काले पानी की सजा मिली. उनका बलिदान देश के लिए प्रतीक है. ठाकरे ने कहा कि अगर हम इस वक्त को व्यर्थ करेंगे तो लोकतंत्र का तो अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. ऐसा हुआ तो 2024 को लोकसभा चुनाव, आखिरी चुनाव होगा.

     

     

     

    भाजपा पर हमला करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश की आजादी से जिनका कोई सरोकार नहीं था, वह लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकार से सही सवाल पूछा कि अडानी की कंपनियों में लगे 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं? लेकिन सरकार से इस पर कोई जवाब नहीं बन रहा. उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था. उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे इस यात्रा में शामिल हुए थे. गौरतलब है कि लोकसभा सदस्यता जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के आरोपों पर कहा था कि मैं सावरकर नहीं, गांधी हूं और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कार्यालय समक्ष तीन सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
    Next Article सिविल कोर्ट में गवाही देने पहुंचे नवीन कुमार को अपराधियों ने बनाया निशाना, चलाई गोली

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    November 10, 2026

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    November 10, 2026

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    प्रेमनगर में 250 फीट नाली निर्माण अधूरा, 19.65 लाख की योजना में अनियमितता का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.