Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का लिया संकल्प
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का लिया संकल्प

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का लिया संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 19 जून: नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के 56वें जन्मदिन के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने आम बगान मैदान में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष Parvinder Singh ने की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ परविंदर सिंह ने आम का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
    कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया।

    इस अवसर पर बिजय यादव (प्रदेश महामंत्री), अशोक सिंह, संजय यादव, अरूण कुमार सिंह, अविनाश सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, राजकिशोर प्रसाद, आशुतोष कुमार सिंह, ज्योति मिश्र, देवेन्द्र कुमार, गुरूशरण सिंह, राकेश साहू, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत सिंह, विनोद यादव, लव कुमार निराला, कौशल प्रधान सहित जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार उत्पादन कम होने से यूसिल सीएमडी के कार्य शैली पर भड़की यूनियन हालात नहीं सुधरे तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
    Next Article मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक

    Related Posts

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    June 19, 2026

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    राखा कॉपर में तांबे का लाल जहर ग्रामीणों के लिए बनी समस्या भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.