Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 19 जून। टेल्को थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार, मोहर्रम पर्व के लिए नियुक्त दंडाधिकारी अजय कुमार, केंद्रीय एवं थाना शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न मोहर्रम अखाड़ा कमेटियों के लाइसेंसी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

    बैठक में अखाड़ा कमेटियों ने क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली-पानी की नियमित आपूर्ति, हुडको डैम स्थित निशान ठंडा करने वाले घाट के सुव्यवस्थितकरण तथा खड़ंगाझार चौक सड़क की मरम्मत की मांग उठाई।

    डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि सभी अखाड़ा कमेटियां निर्धारित समय पर जुलूस निकालें और समय पर ठंडा करें, ताकि अनुशासन एवं विधि-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने अखाड़ों से निर्धारित रूट का पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।

    दंडाधिकारी अजय कुमार ने सोशल मीडिया एवं एआई के माध्यम से फैलाए जाने वाले भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना प्रशासन और पुलिस को देने का आग्रह किया।

    बैठक का संचालन नंदलाल सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आमिर अली अंसारी ने किया। बैठक में ओमप्रकाश उपाध्याय, रियाजुद्दीन खान, चंद्रभान सिंह, इम्तियाज अहमद, शाहिद परवेज, मोहम्मद आलमताज, रिजवान उल्ला खान, निसार अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर कांग्रेस का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का लिया संकल्प
    Next Article प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को मिला रोजगार, ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.