Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल जी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का ऐलान 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से वैक्सीनेशन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    अटल जी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का ऐलान 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से वैक्सीनेशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल जी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का ऐलान 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से वैक्सीनेशन, 10 जनवरी से प्रीकॉशन डोज भी लगना शुरू होगा

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए नववर्ष के जश्न के बीच कोरोना से बचने के उपायों को करने की सलाह दी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नववर्ष की तैयारियों के बीच आप कोरोना को न भूलिए। कोविड प्रोटोकॉल्स का जरूर पालन करें। पूरे विश्व में ओमीक्रोन ने डर पैदा किया है। आप इससे सचेत रहें लेकिन पैनिक न करें। पीएम मोदी ने देश में कोविड की तैयारियों को बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किशोरों के वैक्सीनेशन  और फ्रंटलाइन वर्कर्स , हेल्थकेयर वर्कर्स  व बुजुर्गों के लिए प्रीकॉशन डोज दस जनवरी से देने का ऐलान किया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है कोरोना के प्रोटोकॉल्स का पूरी तरह से पालन किया जाए। दूसरा हथियार है वैक्सीनेशन। उन्होंने कहा कि देश ने बहुत पहले ही वैक्सीन निर्माण पर काम कर दिया था। हमारे तैयारियों का ही नतीजा रहा है कि भारत ने इस साल 16 जनवरी से वैक्सीन देना शुरू कर दिया। यह देश के नागरिकों का सामूहिक प्रयास और इच्छा शक्ति है कि भारत 141 करोड़ वैक्सीनेशन लक्ष्य को पार कर चुका है। आज भारत की 60 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। नब्बे प्रतिशत व्यस्क आबादी को एक डोज लगाया जा सका है।

    टूरिज्म वाले राज्यों ने 100 प्रतिशत सिंगल डोज का लक्ष्य पा लिया

    पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीनेशन के मामले में टूरिज्म वाले राज्यों ने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का सिंगल डोज पा लिया है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही नेजल वैक्सीन और डीएनए वैक्सीन की शुरूआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई हम शुरू से ही वैज्ञानिक सिद्धांतों से लड़ रहे हैं।

    अटल जी के जन्मदिन पर कुछ लिए निर्णय

    पीएम मोदी ने कहा कि 15साल से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। तीन जनवरी को सोमवार से बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन का प्रीकॉशन डोज 10 जनवरी से लगाया जाएगा। साठ साल से अधिक उम्र के बुजुर्गाें को भी प्रीकॉशन डोज उनके डॉक्टर्स की सलाह पर दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर कदमा में महामना मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी बाजपेई जयंती तथा अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालय का द्वितीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.