*वृद्धाश्रम में शिविर, 20 लोगों के भरवाए फॉर्म-6*
*एसडीओ ने दी मतदान और मतदाता सूची में संशोधन की जानकारी*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से समाहरणालय के समीप साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम में विशेष शिविर लगाया गया। इसमें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित 20 योग्य नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाए गए।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-एसडीओ अभिनव प्रकाश ने लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
इस दौरान एसडीओ ने वृद्धाश्रम के निवासियों से बातचीत कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और देखभाल की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को वृद्धजनों की जरूरतों और सुविधाओं का समुचित ध्यान रखने का निर्देश दिया।
शिविर में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, गम्हरिया बीडीओ, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहे।

