चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर ,बेगूसराय :शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक बैठक पिरामल फाउंडेशन के कर्मियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ हुई। जिसमें पिरामल फाउंडेशन के शिवानी और तमन्ना ने उपस्थित सेविकाओं को शपथ दिलाई की मै ये प्रण लेती हूँ की मेरे गाँव के।सभी महिलाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों के बीच शीघ्र स्तनपान, एवं 6 माह तक केवल स्तनपान एक बूँद पानी भी नहीं, और 6 माह के बाद ऊपरी आहार के साथ-साथ बच्चे को माँ को दूध 2 साल तक देने के लिए प्रेरित करूँगा करूँगी में यह भी प्रण लेती हूँ की मैं हर घर तक स्तनपान के मुख्य संदेशों को पंहुचाने का प्रयास करूंगी । मैं स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों को खत्म करूँगी एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को सहयोग करूंगी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे इस प्रयास से गाँव के सभी बच्चो को स्वस्थ रह पायेंगे और उनके खुशहाल एवं समृद्ध जीवन की परिकल्पना को साकार कर सकेंगे। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका मंजू वर्णवाल रूबी कुमारी, चमन आरा , रूबी, अंजली , सुपर भाईजर लीला ,कृष्ण आदि उपस्थित थी।

