Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NRC से नहीं कोई समस्‍या, PM मोदी से हो चुकी है बात: शेख हसीना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    NRC से नहीं कोई समस्‍या, PM मोदी से हो चुकी है बात: शेख हसीना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं. वह वर्ल्‍ड इकोनोमिक फोरम के भारत आर्थिक सम्‍मेलन में शिरकत करने के लिए यहां आई हुई हैं, जिस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शनिवार को उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है. दोनों देशों के बीच कई महत्‍वपूर्ण समझौतों पर हस्‍ताक्षर की उम्‍मीद भी जताई जा रही है. इस बीच बांग्‍लादेश की पीएम ने कहा है कि उन्‍हें असम में एनआरसी से किसी तरह की समस्‍या नहीं है और इस मसले पर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले ही बात हो चुकी है.बांग्‍लादेश उच्‍चायोग में आयोजित एक दावत के दौरान एनआरसी पर संवाददाताओं के सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा, मुझे नहीं लगता इसमें कोई समस्‍या है. मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई है. सबकुछ ठीक है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जबकि मंगलवार को ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में कहा कि एक-एक घुसपैठिये की पहचान कर उन्‍हें देश से निकाल बाहर किया जाएगा. एनआरसी पर बीजेपी के कई नेताओं के भी ऐसे बयान आते रहे हैं, जो पहले से ही रोहिंग्‍या शरणार्थियों को लेकर संकट झेल रहे बांग्‍लादेश के लिए नई मुसीबत हो सकती है.बताया जाता है कि शेख हसीना ने पिछले सप्‍ताह अमेरिका में पीएम मोदी के साथ एनआरसी का मुद्दा उठाया था, जिस पर उन्‍होंने कथित तौर पर कहा था कि चूंकि भारत और बांग्‍लादेश के संबंध अच्‍छे हैं, इसलिए किसी भी बात को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है.बांग्‍लादेश की पीएम का यह दौरा ऐसे समय में भी हुआ है, जबकि कश्‍मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्‍तान के संबंधों में तनाव चरम पर है. पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हसीना के गुरुवार को भारत दौरे पर रवाना होने से महज कुछ घंटे पहले उन्‍हें फोन भी किया, जिसके कई अर्थ लगाए जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI ने घटाया रीपो रेट, अब और सस्ते होंगे आपके लोन और घटेगी EMI
    Next Article ई सिगरेट की खरीद फरोख्त पर एक साल की सजा या एक लाख जुर्माना

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.