Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/ वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया जायजा
    Breaking News चाईबासा

    प्रखंडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/ वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया जायजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रखंडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/ वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया जायजा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों एवं नगर निकायों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपने प्रखंड व नगर निकाय क्षेत्र के किसी एक पंचायत/ वार्ड का निरीक्षण किया जाता है । इसी क्रम में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने पटमदा के खेड़ुआ पंचायत, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज ने घाटशिला के बड़ाजुड़ी पंचायत,

     

     

    जिला नियोजन पदाधिकारी ने बोड़ाम के कुईयानी पंचायत, एसडीओ घाटशिला श्री सुनिल चंद्र ने चाकुलिया के लोधाशोली पंचायत, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग ने गुड़ाबांदा के अंगारपाड़ा पंचायत का निरीक्षण किया वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय ने जुगसलाई नगर परिषद में विकास कार्यों के क्रियान्वयन का जायजा लिया तथा सरकारी संस्थाओं के माध्यम से आमजनों को दी जाने वाली सुविधाओं व सेवाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ।

     

     

    निरीक्षण के क्रम में सभी नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक पंचायत में क्रियान्वित मनरेगा की योजनाएं, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, हेल्थ सब सेंटर, जन वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया गया । सरकार की संस्थाओं के माध्यम से किस प्रकार लोग लाभान्वित हो रहे हैं, इसके जांच के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है।

     

     

    विद्यालयों में पठन-पाठन के अलावा उपलब्ध संसाधनों का रखरखाव, स्कूली बच्चों को मिलने वाली सरकार की योजनाओं का लाभ, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषाहार वितरण, बच्चों एवं गर्भवती माताओं के सेहत की निगरानी व उचित परामर्श, स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाओं की उपलब्धता व अन्य चिकित्सीय सेवाओं, चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच की जा रही है। वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानों से ससमय खाद्यान्न का वितरण, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती मनरेगा की योजनाओं का सघन अनुश्रवण इस पंचायत स्तरीय निरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है जिससे विकास कार्यों की योजनाएं निर्बाध गति से सुचारू रूप से संचालित होती रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय के मानहानि के शिकायत मामले में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह को न्यायालय ने किया बरी
    Next Article घाटशिला के कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.