Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस चुना भट्टा में पानी की आपूर्ति बंद किये जाने से त्राहिमाम….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बर्मामाइंस चुना भट्टा में पानी की आपूर्ति बंद किये जाने से त्राहिमाम….

    Nijam KhanBy Nijam KhanAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मामाइंस चुना भट्टा में पानी की आपूर्ति बंद किये जाने से त्राहिमाम, समस्या को लेकर बस्तीवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से की मुलाकात, पूर्व सीएम रघुवर दास के हस्तक्षेप से जुस्को ने बस्ती में चालू की जलापूर्ति, शीघ्र मिलेगा सभी घरों को नियमित पानी

    जमशेदपुर। लगातार हो रही बारिश में भी बर्मामाइंस चुना भट्टा के लोग पानी की किल्लत झेल रहे थे। क्षेत्र में जलापूर्ति बंद किये जाने से पूरे बस्ती में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ था। जुस्को द्वारा अचानक बस्ती के पानी सप्लाई को बंद किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने पिछले कई दिनों से टैंकर के माध्यम से बस्तीवासियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की। जिससे लोगों को अस्थायी रूप से राहत मिली। शुक्रवार को चुना भट्टा के लोगों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए इसके निदान की मांग की। बस्तीवासियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में जुस्को के द्वारा पानी की आपूर्ति बंद कर दिया गया है। जिससे पूरे क्षेत्र के सैकड़ो घरों में पानी की बड़ी किल्लत हो गई है। पानी के एकमात्र स्रोत की आपूर्ति बंद किये जाने से समस्या विकराल रूप लेने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्या को गंभीर बताते हुए जुस्को के वरीय अधिकारियों से बात की। उन्होंने चुना भट्टा में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था ना होने तक पुरानी व्यवस्था के तहत जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जुस्को से चुना भट्टा के प्रत्येक घरों में पानी की आपूर्ति हेतु शीघ्र पहल करने की बात कही। जिस पर जुस्को की ओर से देर शाम बस्ती में जलापूर्ति बहाल कर दी गयी। वहीं, एक महीने के अंदर क्षेत्र के लोगों से फॉर्म भरकर जमा करने की बात कही। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रारंभ होने पर बस्तीवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

    इस दौरान मुखिया बर्मा कंसारी, लक्ष्मी पात्रो, खीरो देवी, कमला कंसारी, कौशल्या कंसारी, फुतवल कंसारी, बसंती कंसारी, जानकी कंसारी, गुड़िया कंसारी, शुरवाली कंसारी, पुष्पा कंसारी समेत अन्य बस्तीवासी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कई प्रतिनिधियों से की मुलाकात
    Next Article सिख प्रतिनिधिमण्डल ने किया रघुवर का अभिनंदन , पुनः भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

    Related Posts

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    May 30, 2025

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    May 30, 2025

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    May 30, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बस्तर ‘माओवाद मुक्त’ या असमय घोषणा?

    मूल्यबोध और राष्ट्रहित बने मीडिया का आधार -प्रो. संजय द्विवेदी

    हिन्दी पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं, मिशन बनाना होगा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    समाजसेवी और हिंदूवादी नेता जगदीश प्रसाद लोधा का निधन

    स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    भाजपा दफ्तर में बैठक के बाद विजय सिन्हा के घर पहुंचे पीएम मोदी, बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी किशोर कौशल एवं नए एसएसपी पीयूष पांडेय से मिला

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वरीय पुलिस अधीक्षक नेनिरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.