Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में होगा आदिवासी संस्कृति,परम्परा और खानपान का अदभुत समागम
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में होगा आदिवासी संस्कृति,परम्परा और खानपान का अदभुत समागम

    Nijam KhanBy Nijam KhanAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में होगा आदिवासी संस्कृति,परम्परा और खानपान का अदभुत समागम
    आदिवासी फिल्म और फैशन शो का होगा प्रदर्शन
    महोत्सव में 32 ट्राइब्स की “रीझ रंग रसिका” रैली निकाली जाएगी
    रांची

    झारखण्ड समेत पूरे देश की आदिवासी संस्कृति, परम्परा, वेशभूषा और खानपान का अनोखा संगम 9 एवं 10 अगस्त को आयोजित झारखण्ड आदिवासी महोत्सव -2023 में देखने को मिलेगा। महोत्सव में अरुणाचल प्रदेश, असम, आंध्रप्रदेश, ओडिसा, राजस्थान के जनजातीय समुदाय के मेहमान अपनी परम्परा और संस्कृति से राज्यवासियों को रूबरू कराएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नागपुरी, सराइकेला छऊ, डोमकच, पायका समेत अन्य नृत्य की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की जाएगी।

    *विचार-विमर्श और सेमिनार भी*

    एक ओर जहां लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे वहीं दूसरी ओर, आदिवासी भाषा के समक्ष चुनौती और अवसर, आदिवासी युवाओं के लिए उद्यमिता, जनजातीय व्यंजनों का विपणन, कृषि पारिस्थितिकी की प्रासंगिकता और महत्व समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा और परिचर्चा का आयोजना होगा। सेमिनार के जरिए आदिवासी इतिहास, मानवशास्त्र, आदिवासी अर्थव्यवस्था – एक वैकल्पिक अर्थव्यवस्था की परिकल्पना, जनजातीय साहित्य-काल्पनिक और गैर-काल्पनिक जैसे विषयों पर लोग अपनी बातों को रखेंगे।

    *फिल्मों का प्रदर्शन और रैली*

    महोत्सव में 32 ट्राइब्स की रीझ रंग रसिका रैली निकाली जाएगी।ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन होगा। जिसमें पहाड़ा, एड्पा काना, डीबी दुर्गा, बरदु, रवाह, सोंधैयानी, अबुआ पायका, द वॉटरफॉल, बैकस्टेज, सम स्टोरीज अराउंड विचेज, लाको बोदरा, छैला, द अगली साइड ऑफ ऑफ ब्यूटी, बंधा खेत, बठुन्दी, अजतान्त्रिक जैसी फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ड्रोन शो, लेज़र शो, आतिशबाजी और ट्राइबल फैशन शो का भी आयोजन होगा। दो दिनों तक आयोजित इस महोत्सव में 32 स्टाल आदिवासियों के होंगे। जो अलग – अलग आदिवासी समुदाय को रिप्रेजेंट करेंगे। साथ ही, विभिन्न विभागों और सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के भी स्टाल लगाए जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनि:शुल्क साइकिल वितरण हेतु जिला स्तरीय साईकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
    Next Article विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आम लोगों में जागरूकता हेतु रथ घूम घूम कर करेगा जागरूक

    Related Posts

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    May 26, 2025

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    May 26, 2025

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    May 26, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    विश्वपटल पर देशहित की बात और राजनीतिक धींगामुश्ती

    सहजन मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

    ट्रंप की टैरिफ़ चेतावनी के पीछे की रणनीति और भारत के लिए संभावित असर

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.