जामताड़ा में 72 विद्यालयों में साईबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निर्देश पर जामताड़ा जिले के चिन्हित 72 उच्च विद्यालयों में कल साईबर फ्रॉड से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर बृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिले में नागरिकों को साईबर अपराध से बचाने हेतु प्रत्येक विद्यालय में “साईबर सुरक्षा क्लब” गठित किए गए हैं और नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं। इन क्लबों का उद्घाटन उपायुक्त की अध्यक्षता में 16 जुलाई 2025 को किया गया था, जिसमें सी-डैक, पटना के विशेषज्ञों द्वारा नोडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था।
विशेष अभियान के तहत जिला एवं प्रखंड स्तरीय 121 पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया जा रहा है। उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी नोडल पदाधिकारी 31 अक्टूबर को अपने विद्यालयों में साईबर सुरक्षा पर व्यापक कार्यक्रम करें और गतिविधियों के जीपीएस फोटो व वीडियो संबंधित समूहों में साझा करें।
