जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता
राष्ट्र संवाद सं
दिनांक 08.09.2025 को ग्राम श्रीपुर, थाना बिन्दापाथर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर बताया कि परिवार के सभी सदस्य माता वैष्णो देवी पूजा करने गये थे, इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर सोना-चांदी सहित लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला श्री मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से चोरी में प्रयुक्त लोहा का सब्बल, स्क्रू ड्राइवर, पिलास, छेनीनुमा रॉड, तीन मोटरसाइकिल तथा जेवरात बरामद किये गये। बरामद सामानों में सोने-चांदी के आभूषण, 20 ग्राम गलाया हुआ सोना, 5200 रुपये नगद, नोजपिन, पायल, बाला, चांदी का सिक्का, चेन, बिछिया, ताबीज और अन्य मूल्यवान वस्तुएँ शामिल हैं।
फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। इस सफल अभियान में थाना प्रभारी बिन्दापाथर विकास कुमार यादव, पु.नि. राजीव कुमार सिंह, स.अ.नि. राकेश रंजन, हवलदार रंजीत प्रसाद साह एवं तकनीकी शाखा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

