जनता दरबार में सुनी गईं 100 से अधिक समस्याएं, कई का हुआ त्वरित समाधान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने 19 सितंबर 2025 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने वृद्धा पेंशन, आवास, आंगनवाड़ी नियुक्ति, आपदा, जमीन विवाद, धान अधिप्राप्ति, सड़क मरम्मत, बैंक खाता व आधार त्रुटि सहित विभिन्न मुद्दों पर आवेदन दिया। कई मामलों का समाधान मौके पर किया गया, जबकि शेष पर त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उपायुक्त ने अपील की कि प्रखंड स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को होने वाले जनता दरबार में भी लोग अपनी समस्याएं रखें।

