दुर्गापूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को केंद्रीय शांति समिति की बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में 19 सितंबर 2025 को केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त ने पूजा पंडालों के सत्यापन, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी, प्रतिमा विसर्जन और डीजे पर प्रतिबंध जैसे विषयों पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अफवाहों से बचें और सौहार्द बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने कहा कि उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होगी और शांति भंग करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। प्रशासन ने पूजा के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी की तैयारी की है।

