गंगा नारायण सिंह मेमोरियल स्कूल मे शोकसभा का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोवाली थाना क्षेत्र के ढेंगाम स्थित गंगा नारायण सिंह मेमोरियल स्कूल के छात्रावास मे शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां विद्यालय की ओर से दो मीनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दिया गया. यहां स्कूल की प्राचार्य आरती सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देश के महान आदिवासी नेता बतायी. उन्होंने बच्चों को शिबू सोरेन के जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील किया.

