हूल दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक
मुर्गाबनी में हूल दिवस पर होगा ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम
फतेहपुर(जामताड़ा)
हूल दिवस की तैयारी को लेकर विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने मुर्गाबनी मोड़ पर सिंधु कान्हू समिति के साथ बैठक की। बैठक में हूल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।हूल दिवस पर दिन में माल्यार्पण एवं रात में संथाली, बंगाली व हिंदी ऑर्केस्ट्रा आयोजित होगी, जिसकी तैयारी के लिए सभी को उत्तरदायित्व सौंपा गया। विधान सभाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि हूल दिवस पर नाला विधान सभा के सभी सिंधु कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। मुर्गाबनी में उस दिन रात्रि में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बंगाल के मालदाह से ऑरकेस्ट्रा दल को लाया जाएगा। कहा कि देश की आजादी में सिंधु कान्हू, चांद, भैरभ ने जो बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके बताए मार्ग पर चलने का समकल्प लिया जाएगा। मौके फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, जिला सचिव परेश यादव, जनार्दन भंडारी, गिरिधारी मरांडी, राजीव हांसदा, बलदेव मरांडी, नुनूलाल किस्कू, जियाराम मुर्मू, मनोरंजन मुर्मू, सुधीर मरांडी, भुवन दत्त, उत्तम पाल, लक्ष्मी टुडू, दामोदर राउत, मनोज महतो सहित अनेको मौजूद थे।