Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा की साजिश को प्रशासन ने किया नाकाम: जेएमएम ने भोगनाडीह तनाव पर लगाया आरोप
    Breaking News जामताड़ा

    भाजपा की साजिश को प्रशासन ने किया नाकाम: जेएमएम ने भोगनाडीह तनाव पर लगाया आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा : 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर साहेबगंज जिले के ऐतिहासिक भोगनाडीह स्थित सिद्धू-कानू स्थल पर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच उत्पन्न तनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को जामताड़ा जेएमएम जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने भाजपा पर सरकार और प्रशासन को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की। इस दौरान जेएमएम केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला कोषाध्यक्ष परेश यादव, वासुदेव मरांडी, रहीम अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि भोगनाडीह में जिस तरह से तनाव की स्थिति बनी, वह पूरी तरह भाजपा की सुनियोजित चाल थी। उन्होंने कहा, “भाजपा झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन को बदनाम करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन प्रशासन की तत्परता से इस साजिश को विफल कर दिया गया।

    हम इसके लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने कहा कि भाजपा संथाल परगना को अस्थिर करने की असफल कोशिश कर रही है। भाजपा का यह प्रयास दर्शाता है कि वह सत्ता की भूखी पार्टी है और इसके लिए किसी भी हद तक जा सकती है। हम इस साजिश का पुरजोर विरोध करते है। वहीं, पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष परेश यादव ने कहा कि भाजपा का कृत्य निंदनीय है और इसका पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे झारखंड में आदिवासी और मूलवासी समुदाय में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। इस पूरे मामले को लेकर झारखंड की राजनीति में गरमाहट आ गई है। जहां जेएमएम ने भाजपा पर समाज को तोड़ने और शांति भंग करने की साजिश का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जेएमएम पार्टी पदाधिकारियों ने संकेत दिया है कि यदि ऐसे कृत्य दोहराए गए तो जेएमएम राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। फिलहाल पार्टी की नजर जनता की भावनाओं और प्रशासनिक कार्रवाई पर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“करीम सिटी कॉलेज में महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित”
    Next Article दुर्गम कोलाबाड़िया टोला पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं

    Related Posts

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    August 25, 2026

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    August 25, 2026

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    नोटिस के बाद भी सुनवाई में नहीं शामिल होने वाले मतदाताओं का कटेगा नाम- सीओ

    ल्दीपोखर-जादूगोड़ा में Jio नेटवर्क फेल, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल ने सी एच सी में पौधे लगाये

    सफाई कर्मियों के स्थायीकरण की मांग तेज, घासी संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    परसुडीह पुलिस का शिकंजा, जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन मुस्कान से 28 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 3,233 मोबाइल अब तक बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.