बारमेसीया स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को कुंडहित प्रखंड के कुंडहित पंचायत के बारमेसीया स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला भु अर्जन पदाधिकारी,प्रखंड बिकास पदाधिकारी जमाले राजा, अंचलाधिकारी सीताराम महतो, कुंड हित मुखिया , पर्यवेक्षक प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर विनय कुमार, बीपीओ गोविंद प्रसाद घोष, अनूप मंडल, लिपिक अबरार अहमद खान, एमओ संजय कुमार,जनसेवक रंजीत मरांडी, चंचल दास, मनोरजन मिर्धा, देवराज तिवारी के अलावे काफी संख्या में लाभुक आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि इन शिविरों के माध्यम से विशेष रूप से पीवीटीजी समुदायों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा हैं। वही आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, खाद्य एवं पोषण राशन कार्ड, पोषण योजनाएं, स्वास्थ्य एवं बीमा , पीएम मातृ वंदना योजना, टीबी मुक्त भारत, निःक्षय पोषण योजना, मिशन इंद्रधनुष, वित्तीय समावेशन – पीएम जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, कृषि एवं आजीविका, पीएम किसान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा आदि योजनाओं का स्टॉल भी लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय -महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को परिपूर्णता प्रदान करना है। इस संबंध में धरती आबा अभियान,जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर नामक अभियान शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य अंतिम हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और जागरूक करना है। इस शिविर में आयें हुए लोगों को सभी विभागों का स्टॉल लगाकर कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जा रही है। यह अभियान प्रशासन के द्वारा संचालित किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त समस्त योजनाओं का लाभ समस्त पात्र आदिवासी हितग्राहियो को मिल पाए। अभियान अवधि के दौरान शिविर में विभिन्न गतिविधियां किए जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

