राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: झारखंड राजद प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला राजद द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक बैठक हुई ।जिसकी अध्यक्षता आनंद महतो द्वारा की गई ।जिला स्तर से नियुक्त जामताड़ा नगर के निर्वाचि पदाधिकारी सत्यपाल यादव बीआरओ एवं जामताड़ा प्रखंड के निर्वाचि पदाधिकारी एबीआरओ मोहम्मद मुसरफ की उपस्थिति में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से तथा विहित रीति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निरंजन महतो को निर्विरोध राजद का प्रखंड अध्यक्ष चयन किया गया तथा नगर पंचायत जामताड़ा के नगर अध्यक्ष के रूप में राजेश महतो को निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चयन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, रंजीत महतो ,बच्चन महतो, विश्वनाथ महतो ,राजेश महतो, सुभाष महतो, रूपन महतो, जयकुमार महतो ,तारापद महतो, दुराज महतो ,भीम महतो ,सोना लाल महतो ,अजय गोस्वामी ,गोपाल मंडल ,संदीप कुमार यादव ,उदय महतो, पुष्पा कुमारी ,चीन देवी ,भूमि देवी ,दिनेश महतो तथा राजद नेता डॉ नंदकुमार यादव, इंद्रदेव यादव रामबालक यादव तथा समाजसेवी अशोक चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।