उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ आगामी योजनाओं के चयन एवं विकास संबंधित कार्यों/योजनाओं की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ आगामी योजनाओं के चयन एवं विकास संबंधित कार्यों/योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।
आहूत बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा गैर तकनीकी विभागों में आईटीडीए, कल्याण, विकास शाखा, शिक्षा, भूमि संरक्षण, कृषि, मत्स्य, नगर परिषद मिहिजाम एवं नगर पंचायत, जामताड़ा के अलावा तकनीकी विभागों में लघु सिंचाई, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, एनआरईपी अंतर्गत संचालित कार्यों/विकास योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाने एवं योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने आधिकारियों संग आगामी विकास योजनाओं के चयन को लेकर विमर्श कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला मत्स्य पदाधिकारी, श्रीमती रितु रंजन, भूमि संरक्षण पदाधिकारी मो रिजवान अंसारी सहित संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व अन्य उपस्थित रहे।