Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के युवक की चित्तरंजन में हत्या की आशंका, फतेहपुर डैम में मिला शव
    Breaking News जामताड़ा झारखंड पश्चिम बंगाल

    जामताड़ा के युवक की चित्तरंजन में हत्या की आशंका, फतेहपुर डैम में मिला शव

    Nijam KhanBy Nijam KhanMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के युवक की चित्तरंजन में हत्या की आशंका, फतेहपुर डैम में मिला शव

    राष्ट्र संवाद सं

    *चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल:* जामताड़ा जिले के मिहिजाम के रहने वाले 27 वर्षीय युवक रवि रंजन सिंह का शव रविवार को चित्तरंजन के फतेहपुर डैम में औंधे मुंह पड़ा मिला।रवि रंजन सिंहजो चिरेका में ठेका श्रमिक के तौर पर काम करते थे, शुक्रवार को ड्यूटी पर जाने के बाद घर नहीं लौटे थे।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, रवि रंजन सिंह का शव फतेहपुर डैम से बरामद किया गया। शव की पहचान रवि रंजन सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उनके सिर और हाथ पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर चित्तरंजन पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को डैम से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल भेज दिया।

    मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि रवि शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर गए थे और उसके बाद से लापता थे। रवि कुछ साल पहले चित्तरंजन के 86 नंबर स्ट्रीट में रेलवे क्वार्टर में रहते थे, लेकिन पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद वे मिहिजाम में अपने घर में रहने लगे थे।

    पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहीहै। पुलिस हत्या केकारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और जानकारी मिलने की संभावना है। इस घटना से मिहिजाम और चित्तरंजन में शोक की लहर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को पोटका ब्लॉक मे लगेगा झामुमो का सहायता शिविर
    Next Article शिव धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शिव पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    Related Posts

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    May 18, 2025

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    May 18, 2025

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

    गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं की टोली निकली

    चेक बाउंस के मामले में एक साल की कैद की सजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.