कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु
राष्ट्र संवाद सं
कोडरमा जिला के जयनगर रोड में पथलडीहा के शिवम होटल निकट अज्ञात 407 वाहन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे ग्रामीणों के सहयोग से कोडरमा सदर अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती करवाया गया।
युवक की पहचान मरकच्चो अंतर्गत बांसडीह गांव के गणेश रजक के रूप में हुई हैं। वही बताते चले की युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। घायल युवक को रांची ले जाने के क्रम में युवक की मृत्यु हो गई। जिसके बाद मृतक युवक गणेश रजक के आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे राशि की मांग के अलावे घटना में संलिप्त वाहन को पकड़ने की मांग को लेकर कोडरमा सदर अस्पताल के आगे कोडरमा पटना मुख्य मार्ग में शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं कोडरमा पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझा बूझाकर जाम हटवाया।