Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिस राज्य का मुख्यमंत्री 12 बजे जगे, उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं : रघुवर दास
    Breaking News झारखंड

    जिस राज्य का मुख्यमंत्री 12 बजे जगे, उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं : रघुवर दास

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिस राज्य का मुख्यमंत्री 12 बजे जगे, उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं : रघुवर दास

    तय कार्यक्रम के बाद भी राजधानी के मेकॉन स्टेडियम क्यों नहीं पहुँचे सीएम बताएँ, आखिर इतनी देर क्यों सोए रहते हैं

    आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया गया। करोड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। भारत के साथ-साथ यूनाइटेड नेशन से लेकर यूरोप, अमेरिका, एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया आदि महादेश के अधिकतर देशों में यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह से मनाया गया। कल मंगलवार को यह सूचना आई थी कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राजधानी के मेकॉन स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और स्वयं योगाभ्यास भी करेंगे। बुधवार सुबह 6:00 बजे से यह कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम हुआ भी, पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसमें उपस्थित नहीं हुए। वैसे, बाद में हुई कई सरकारी बैठकों में उन्होंने हिस्सा लिया। इससे स्पष्ट है कि उनकी तबीयत ठीक है। अब सवाल यह उठता है कि तबीयत ठीक होने के बाद भी मुख्यमंत्री ने योग दिवस कार्यक्रम में सुबह भाग क्यों नहीं लिया। सरकारी स्तर पर उनके अनुपस्थित रहने का कोई कारण नहीं बताया गया है, पर कई लोगों ने यह जरूर कहा है कि देर से जगने के कारण वह इस कार्यक्रम में नहीं आए। बताया जा रहा है कि नियमित रूप से 11-12 बजे तक उनकी नींद खुलती है। अगर यह बात सच है तो बहुत ही गंभीर है, क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री का 12:00 बजे जगने को कदापि शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता। जिस राज्य का मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जगता हो, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं।

    वैसे मुख्यमंत्री कार्यालय या आईपीआरडी को यह बताना चाहिए कि सीएम आज के योग कार्यक्रम में क्यों नहीं सम्मिलित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2,550 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का दिया संदेश

    Related Posts

    भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन

    May 21, 2025

    तेलंगाना राज्य बार काउंसिल राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित करेंगा

    May 21, 2025

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेने 28 जून तक रद्द,झारखंड-उड़ीसा यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन

    तेलंगाना राज्य बार काउंसिल राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित करेंगा

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेने 28 जून तक रद्द,झारखंड-उड़ीसा यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय के सात छात्र छात्राओं का चयन

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.