Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास, पुर्वी विधानसभा में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के संग किया योग
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास, पुर्वी विधानसभा में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के संग किया योग

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 21, 2023Updated:June 21, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास, पुर्वी विधानसभा में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने हजारों कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के संग किया योग।

    ● सम्पूर्ण विश्व को भारत का दिया अमूल्य उपहार है योग, योग दिल और दिमाग के साथ अब दुनियाभर के देशों को भी जोड़ रहा है: रघुवर दास

    जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पूर्वी, पश्चिमी में विधानसभा स्तरीय आयोजन के साथ पोटका एवं जुगसलाई मंडल में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। पुर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसानगर जोन नंबर 1 स्थित गुड़िया मैदान में योग किया। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास के संग हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने योग किया। योग्याभ्यास से पूर्व, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महिला पतंजलि योग समिति की योग प्रशिक्षक सुधा झा को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सभी के निरोग रहने की कामना करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग शब्द का अर्थ ही जुड़ना है। आज योग ना सिर्फ दिल और दिमाग को जोड़ती है बल्कि अब देशों को भी जोड़ने का कार्य कर रही है। योग का अर्थ ही जुड़ना है। प्रतिदिन योग करने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि इससे हमारा दिमाग भी सतर्क रहता है। योग के रोजाना अभ्यास से आत्मिक शांति के साथ हमें तनाव मुक्त और रोग मुक्त जीवन मिलता है। भारत की संस्कृति में योग की उत्पत्ति बहुत प्राचीन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने भारत द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में घोषित किया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। आज पूरे भारत के लिए गौरव का दिन है। जब संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर दुनिया के 180 से अधिक देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक और अभूतपूर्व अनुभूति है। आज पूरी दुनिया में लोग योग और वसुधैव कुटुंबकम की भावना पर एक साथ योग कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    श्री दास ने कहा कि आधुनिक युग में लोग तनाव की जिंदगी जी रहे हैं, ऐसे में मानसिक शांति एवं संतुलन के लिए योग सबसे बेहतर और कारगर है। नियमित योग से ना केवल मानसिक संतुलन की क्षमता विकसित होती है बल्कि हम गंभीर रोगों से भी दूर रह सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ भारत की मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कहा कि भारत लंबे समय तक गुलामी के दौर में रहा है। जहां योग जैसी पुरानी संस्कृति को लगभग भुला दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व भर में लोग अपना रहे हैं और उनके पहल पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग से ना सिर्फ स्वस्थ रहा जा सकता है। बल्कि शरीर के विभिन्न रोगों में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी दवाइयों से भी छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान योग को सभी लोगों ने प्राथमिकता दी और इससे लाभ भी लिया आज योग लोगों की आम दिनचर्या में शामिल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी लोगों को प्रण लेना चाहिए कि अपने स्वास्थ्य के लिए सवेरे एक घंटे का समय हम निकालेंगे। योग कर स्वस्थ रहें, निरोग रहे और स्वस्थ राष्ट्र और समाज के निर्माण में अपना सहयोग करें।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि योग सभी के जीवन में आवश्यक है, योग करने से मन को शांति और शरीर को नयी ऊर्जा प्राप्त होती है। कहा कि हमें योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। योग ना सिर्फ लोगों का व्यक्तित्व निखारता है और निरोग रखता है, बल्कि शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग की ख्याति और महत्ता पूरे दुनिया में फैल रही है।

    वही, योग प्रशिक्षिक सुधा झा ने सहयोगी गौरी कर एवं विनीता सिन्हा के साथ बैठकर एवं सीधे खड़े होकर विभिन्न प्रकार के योग एवं आसन करवाये और इन्हें नियमित रूप से घरों में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग से शरीर निरोगी रहता है। योग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है, किसी भी प्रकार के व्याधि एवं रोग को अनुलोम-विलोम व कपालभाति से दूर किया जा सकता है।

    इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने किया।

    पोटका, जुगसलाई एवं पश्चिम विधानसभा में मनाया गया योग दिवस: पोटका विधानसभा में पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के संग योग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देशवासियों को स्वस्थ देखने का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा था वह अब साकार होते दिख रहा है। लोगो मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे विश्व में भारत की प्राचीन संस्कृति योग को वैश्विक पहचान मिली है। जुगसलाई विधानसभा के सभी आठों मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाया। इस दौरान सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया गया। पश्चिम विधानसभा अंतर्गत डिमना रोड स्थित आस्था स्पेस टाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, विकास सिंह, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, डॉ राजीव, अनिल सिंह, संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह, संजीव सिंह, अखिलेश चौधरी, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोचीराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, काजू शांडिल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, अभिमन्यु सिंह चौहान, बलदेव भुइयां, महावीर सिंह, शशांक शेखर, अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, निर्मल सिंह, विकास शर्मा, नरेंद्र ओझा, अभिमन्यु सिंह चौहान, श्वेता कुमारी, कंचन दत्ता, मृत्यंजय यादव, देबू सरकार, रमेश नाग, शशांक शेखर, उमेश साव, अनुराग मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, मनीष पांडेय, रविजेंट सिंह, इकबाल सिंह, रूबी झा, सरस्वती साहू, बिमला साहू, रीना तिवारी, रंजीत सिंह, विजय साहू, निर्मल गोप, रूपा देवी, पोरेश कालिंदी, विजय गोंड, आशुतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटैंकलोरी ने बाइक को ठोका 9 वर्षीय बालक की मौके पर हुई मौत ,बुझ गया एक लौता चिराग
    Next Article 2,550 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    प्रशासनिक बैठकों में विभागीय पदाधिकारी के अनुपस्थिति पर पंचायत समिति सदस्यों ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.