सहरसा मे पुलिस ने महिलाओं पर किया लाठी चार्ज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सहरसा मे पुलिस ने महिलाओं पर किया लाठी चार्ज। भवन निर्माण कार्य का विरोध करने पर पुलिस ने महिलाओं पर चटकाई लाठियां।
खबर बिहार के सहरसा से है जहां काशनगर थाना क्षेत्र से के पड़रिया पंचायत के घाट मुशहरी टोला मे पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य शुरू किए जाने के दौरान स्थानीय महिलाओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गया जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने महिलाओं पर जमकर लाठी चार्ज कर दिया।पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किए जाने से कई महिलाएं जख्मी है जिन्हे सोनवरसाराज स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।