भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण जी के नेतृत्व में आज जामताड़ा नगर के कोर्ट मोड़ में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि आज देश रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी का 135वीं जन्म जयंती है!
भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे जामताड़ा जिले में अलग-अलग क्षेत्र में जन्म जयंती मना रहे हैं! जहां-जहां भी बाबा साहब की प्रतिमा है वहां पर जाकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा है और वैसे क्षेत्र में जहां उनका प्रतिमा नहीं है तो उनके तस्वीर लगाकर वहां श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है पूरा प्रदेश में हमारे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अंबेडकर सम्मान अभियान चलाएगी।कल जामताड़ा ज़िला के सभी मंडलो में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई किया गया था तथा दीप जलाया गया था!इसी निमित्त आज देशरत्न बाबा साहब के 135 वीं जयंती के अवसर पर जामताड़ा जिले के सभी मंडलो में उनके प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया गया!अभी जामताड़ा नगर के कोर्ट मोड़ में हमलोग सभी कार्यकर्ता बाबा साहब के सम्मान में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं सभी कार्यकर्ता बाबा साहब अंबेडकर के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं उन्होंने जो संविधान दिया उसे संविधान के कारण हम सब भारत को आगे बढ़ा रहे है!
मौक़े पर मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री मितेश शाह, भाजपा नेता सुनील हांसदा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी कुणाल सिंह, ज़िला मिडिया प्रभारी आभा आर्या,सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत,कार्यालय मंत्री प्रवीण आंनद मिश्रा, रंजीत राणा, जीत दुबे, नरेश बर्मन सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!!