भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई नेतागण रहे मौजूद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष परेश मुखी के नेतृत्व में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पहले, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताये सामाजिक समानता के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश से भेदभाव और असमानता को दूर किया। उन्होंने सभी जाति-वर्गों के लोगों को एक साथ जीने की प्रेरणा दी। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब के विरुद्ध साजिश रची थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने संविधान का अपमान किया। संविधान की मूल भावना बदलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भवानाओं को साकार कर रही है, जो 60 वर्षों में नहीं हो सका, वो काम पिछले 11 वर्षों में हुए हैं। बाबा साहेब की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार निरंतर काम कर रही है। हमें उनके द्वारा बताए गए बातों का अनुसरण करना है और समाज में एकता बनाए रखने व दीन-दुखियों की सेवा का कार्य सदैव करते रहना है।
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उनके सामाजिक समानता के मिशन के केंद्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाएं थीं, जिन्हें वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे। कहा कि बाबा साहेब ने आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। बाबा साहेब का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी ने समरसता दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधकर एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, नीरज सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, संजीव सिंह, संजीव कुमार, सुबोध झा, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, कौस्तव रॉय, नीलू मछुआ, मुचिराम बाउरी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पी. के करवा, उपाध्यक्ष राकेश मुखी, मनोज करवा, दिलीप पासवान, अजय रजक,मंत्री सतीश मुखी, चंदन भारती, सजल साल, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष परेश कालिंदी,अशोक कुमार, हीरा लाल रजक, अशोक बहरा, बबलू मुखी, शिवा राम, सरजू मुखी, राजा राम, आदि उपस्थित थे।