पोटका के वन भूमि पर प्रतिदिन लाखों रुपए के लोहा पत्थर का हो रहा तस्करी, विभाग मौन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। प्रखंड के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाल काटा पंचायत के सहार जुड़ी में लोहा पत्थर का अवैध खनन व्यापक पैमाने पर हो रहा है। संबंधित पदाधिकारी मौन है। सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व की हानी हो रही है।
ज्ञात हो कि ग्वाल काटा पंचायत के सहार जुड़ी में वन भूमि पर लोहा पत्थर का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। यहां पर दर्जनों की संख्या में लेबर खुलेआम लोहा पत्थर का खनन कर रहे है। यहां से पत्थर का खनन कर सलगाडीह में स्टॉक किया जाता है। इसके बाद पत्थर माफिया रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से गंतव्य स्थान तक पहुंचाते है। सहार जुड़ी जंगल क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लोहा पत्थर यहां काफी मात्रा में पाया जाता है। यहां आम लोगों का आना जाना बहुत ही कम रहता है। इसलिए अवैध खनन के लिए यह क्षेत्र बहुत ही सेफ जॉन रहता है। यहां के लोहा पत्थर से एक ओर खनन माफिया माला माल हो रहे है वहीं दूसरी ओर सरकार को लाखों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है। कुछ दिनों पूर्व ही अवैध लोहा पत्थर परिवहन करते दो ट्रैक्टर को वन विभाग के द्वारा जप्त किया गया था। ऐसी बात नहीं है कि इसकी जानकारी प्रशासनिक स्तर पुलिस, खनन, जंगल आदि को नहीं है। लेकिन खनन माफिया द्वारा उनका विधि विधान के साथ पूजा किया जाता है। पूजा में कमी होने पर ही वे कार्रवाई की ओर मुखातिब होते है।