Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में प्राथमिक सदस्यता संगोष्ठी किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में प्राथमिक सदस्यता संगोष्ठी किया गया

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में प्राथमिक सदस्यता संगोष्ठी किया गया

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा विधानसभा के जामताड़ा नगर अंतर्गत किसान भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण जी के नेतृत्व में प्राथमिक सदस्यता संगोष्ठी किया गया!जिसमें सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे! मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्रा जी उपस्थित रहें!
    जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि आज मोदी जी के प्रधानमंत्री के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी किया जा रहा है जिसमें जामताड़ा विधानसभा के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने 11 साल के कार्यकाल में भारत में अनेकों कार्य करके भारत को विकसित देश बनाने के लिए अग्रसर किया है!गरीबो के कल्याण के लिए उनके द्वारा किये जाने वाले कार्य अतुल्य है चाहे गरीबो को धुएं से बचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा देना हो,रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने की बात हो या फिर अंत्योदय योजना के तहत 5 किलो अनाज राशन में मुफ्त देने की हो!आज प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांवो के सभी सड़को को पक्का करके राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जा रहा है!गांवो में हर घरों तक बिजली पहुंचने का काम हो रहा है साथ ही सभी घरों में साफ पेयजल की सुविधा भी मुहैया करवाया जा रहा है! व्यावसाय करने के इच्छुक युवाओं को भी बैंक से लोन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा मौका प्रदान कर रहे है!देश को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम भी आज मोदी जी के कठोर निर्णय के कारण ही मिला है! देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए कश्मीर से धारा 370 हटाना मोदी जी का सबसे बड़ी उपलब्धि है!आज अमेरिका,रूस, फ़्रांस,इजराइल,सऊदी अरब जैसे शक्तिशाली देश भी मोदी जी के कार्यों से प्रवाभित होकर उनके नेतृत्व में काम करने के लिए इच्छुक है!
    मुख्य अथिति मुन्ना मिश्रा नें कहा कि अपने 11 साल के कार्यकाल में मोदी जी ने बिना भेदभाव के अनेकों कार्य किए हैं!देश के विकास के साथ-साथ उन्होंने सभी धर्म का भी ख्याल रखा है! मोदी जी के आने के बाद हिंदुओं को सबसे बड़ी तोहफा के रूप में राम मंदिर मिला! तो वही मुसलमानों के लिए तीन तलाक जैसा श्राप को भी मोदी जी ने खत्म कर दिया! और हाल ही में वफ्फ बोर्ड संसोधन लाकर मोदी जी नें 85 प्रतिशत गरीब मुसलमानो को न्याय दिलाने का कार्य किया है!जिसकी कुल संपत्ति सिर्फ चंद नेताओं अपने कब्जो में लेकर अपने परिवार के लिए इस्तेमाल कर रहे थे!अब वही संपत्ति को देश के गरीबों मुसलमान के उत्थान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा!
    कार्यक्रम का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी सुकुमार सरखेल नें किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मिडिया प्रभारी आभा आर्या नें दिया!
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल,ज़िला मंत्री मोहन शर्मा,ओबीसी मोर्चा के महामंत्री महेंद्र मंडल,सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत,कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद,भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह,राजेंद्र राउत,मनोज सिंह,मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो,गोरोइणाला मंडल अध्यक्ष सूखेन्द्र टुडू,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष निर्मल सोरेन,पाबिया मंडल महामंत्री द्वारिका प्रसाद सिंह,नरेश बर्मन,चंदन राउत,अंजनी तिवारी,जीत दुबे,संतोष सिंह,अजित पासवान सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपारगामा के गुरुचरण महतो को मिलेगा “आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025”, मथुरा में होंगे सम्मानित
    Next Article अमलाबनी गांव में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में चौपाल लगाया

    Related Posts

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    June 4, 2025

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    June 4, 2025

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    June 4, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन

    नमन के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय से की शिष्टाचार मुलाक़ात, दी यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस को ऐतिहासिक और प्रेरणादाई बनाएगा स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान : दीपू सिंह

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.