Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की लखपति दीदी पूनम देवी बनीं ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा
    Breaking News झारखंड दुमका

    झारखंड की लखपति दीदी पूनम देवी बनीं ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड की लखपति दीदी पूनम देवी बनीं ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका; आज ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में *झारखंड के दुमका जिले की पूनम देवी* ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पशुपालन और उद्यमिता को अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अन्य स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को भी प्रेरित किया।

    *पूनम देवी की प्रेरणादायक यात्रा*

    पूनम देवी, जो आसनसोल गांव, दुमका सदर प्रखंड , जिला दुमका की निवासी हैं, JSLPS के तहत अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन से जुड़ीं। उन्होंने 2020 से अब तक अपने हार्डनिंग सेंटर में 25 बैच में कुल 18,750 चूजों की पूरिंग की है।
    हर वर्ष वह लगभग 5 – 6 चक्र में अपने हार्डनिंग सेंटर का संचालन करती हैं।
    प्रत्येक चक्र में उन्हें अनुमानित 13 से 15 हजार रुपये की आय होती है।
    अब तक उन्होंने 25 साइकिल चूजों की हार्डनिंग कर 1.71 लाख रुपये की आय अर्जित की है।
    इसके अलावा, वह धान और सरसों की खेती भी करती हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त होता है।
    *नया पॉल्ट्री फार्म और आगे की योजना*
    अपनी सफलता को और आगे बढ़ाते हुए, पूनम देवी ने 3000 चूजों के पालन की क्षमता वाला एक नया पॉल्ट्री फार्म शुरू किया है।
    वर्तमान में उनके पास BV-380 ब्रीड के 5000 चूजे हैं।
    वह अपने कार्य का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखती हैं और अन्य महिलाओं को भी यह सिखाती हैं।
    उनके द्वारा प्रशिक्षित दीदियों ने भी मुर्गी पालन से अपनी आजीविका को सशक्त बनाया है।
    गाँव की अन्य महिलाएँ उनसे चूजों के रखरखाव, वैक्सीनेशन, डीवॉर्मिंग और शेड निर्माण का प्रशिक्षण ले रही हैं।
    *शुरुआती संघर्ष और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम*
    शुरुआत में उन्हें समुदाय से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, लेकिन जब उनके कार्य से अच्छी आय होने लगी, तो धीरे-धीरे समर्थन बढ़ता गया। इससे उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ और उन्हें यह एहसास हुआ कि वे बहुत कुछ कर सकती हैं।
    *भविष्य की रणनीति*
    अपने हार्डनिंग सेंटर का और विस्तार करेंगी।
    अधिक आधुनिक सुविधाएँ जोड़कर चूजों की संख्या बढ़ाएँगी।
    उन्नत ब्रॉयलर ब्रीड्स का पालन करेंगी।
    दुमका जिले में मुर्गी पालन को और अधिक बढ़ावा देंगी, जिससे अन्य दीदियों को भी इस व्यवसाय में अवसर मिले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडोर स्टेडियम दुमका में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    June 17, 2026

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तकनीकी जांच से सुलझी हत्या की गुत्थी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.