Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संजय शर्मा बतौर जेएमएम जिला अध्यक्ष करेंगे दूसरी पारी की शुरुआत
    Breaking News झारखंड

    संजय शर्मा बतौर जेएमएम जिला अध्यक्ष करेंगे दूसरी पारी की शुरुआत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संजय शर्मा बतौर जेएमएम जिला अध्यक्ष करेंगे दूसरी पारी की शुरुआत

    संगठन ने दोबारा दिया जिला का बागडोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    देवघर-झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सभी पंचायत समितियों,प्रखंड तथा नगर समितियों के गठन के बाद जिला समितियों का भी गठन कर लिया गया है।इसी क्रम में देवघर जिला के लिए पुनः एक बार जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा को ही जिला का दायित्व दिया गया है।कुल मिला कर श्री शर्मा फ़िर एक बार देवघर जेएमएम जिला अध्यक्ष होंगे।पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडे ने इसकी अनुसंशा कर दी है।बताते चलें कि बीते विधानसभा चुनाव में संजय शर्मा के नेतृत्व में देवघर जिला के तीन सीटों में मधुपुर और सारठ में जेएमएम ने जीत हांसिल किया है,तो वहीं देवघर विधानसभा में महागठबंधन से राजद ने जीत हांसिल किया।वहीं बतौर संगठन संचालक के रूप में संजय कुमार शर्मा ने जिला के कार्यकर्ताओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।संगठन जानकारों की माने तो जिला के सभी प्रखंडों और पंचायत में संगठन को मजबूती प्रदान करनें में शर्मा ने महती भूमिका निभाई है।इतना ही नहीं शर्मा की पकड़ हर वर्ग के लोगों के बीच मानी जाती है।वैसे व्यवहार कुशल संजय शर्मा राजनीतिक क्षेत्र में अपनी एक मजबूत पकड़ रखते हैं।कई दशकों से लगातार जेएमएम से जुड़े संजय शर्मा की देवघर जिला सहित संथाल के विभिन्न क्षेत्र में भी इनकी अपनी एक अलग पहचान है इन्हें एक कुशल संगठन करता माना जाता है।इस संबंध में संजय कु शर्मा ने कहा कि पार्टी ने मुझे फिर से जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया है इसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा और संगठन को मजबूत करने में जितनी मेहनत किया हूं उससे ज्यादा मेहनत करूंगा।वैसे शर्मा ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधायक चुन्ना सिंह,मंत्री हफ़िजूल हसन सहित वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन करते हुए धन्यवाद जताया है।वहीं निवर्तमान युवा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी,प्रवक्ता सुरेश शाह सहित पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रथम सूर्य का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
    Next Article नगरी पंचायत भवन में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला से उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.