Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए साइबर अपराध में संलिप्त चार लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए साइबर अपराध में संलिप्त चार लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए साइबर अपराध में संलिप्त चार लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए साइबर अपराध में संलिप्त चार लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहली झिलुवा (पिपलाटॉड़) में छापेमारी की गई, जहाँ पलाश झाड़ी के पास से ये साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए।

    छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने किया। उनके साथ पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी, पुलिस उप-निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, सशस्त्र पुलिस निरीक्षक स्टेनली हेम्ब्रम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    गिरफ्तार आरोपियों में
    मधु मंडल उर्फ राजेश मंडल, (19), रूपेश कुमार मंडल, (21), गोपाल मंडल, (22), सरोज मंडल (25) शामिल है।
    सभी आरोपी ग्राम मोहली झिलुवा, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा के निवासी हैं। इनके पास से 17 मोबाइल फोन, 18 मोबाइल सिम, 1 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 24/25 दर्ज किया है।
    गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिजली बिल जमा नहीं करने और बिजली लाइन काटने के झूठे मैसेज भेजकर और खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था। गोपाल मंडल और सरोज मंडल के खिलाफ पहले भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है और इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील के एच.एस.एम जेडीसी द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में आज जिला भू अर्जन विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की हुई समीक्षात्मक बैठक

    Related Posts

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    May 15, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    May 15, 2025

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम का मनाया गया जश्न, हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर सेना की वीरता को किया सैल्यूट

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    जमशेदपुर के सुंदरनगर में बड़ा हादसा टला, ट्रेन पर गिरी पेड़ की डाली और बिजली, यात्रियों में मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी साफ़ बता रही है कि जंगल ही नहीं, सरकार भी बिक चुकी है: बाबूलाल मरांडी

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.