80 छात्र छात्राओं के बीच कंप्यूटर प्रमाण पत्र का हुआ वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी- मुसाबनी न.3 स्थित जीनियस लैब कंप्यूटर कोचिंग एकेडमी द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक उपस्थित थे । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा नृत्य और संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 80 छात्र छात्राओं को उत्तीर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ साथ 20 छात्र छात्राओं शुभम दीप गिरी, सूरज सिंह, इशानी घोष, पार्वती महाली, नुपुर घोष को उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु मेडल और प्रमाण पत्र के साथ दो छात्राओं नेहा रानी महली और शगुन श्रेष्ठ को शत प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान किया गया। कोचिंग एकेडमी संचालक अनामिका पांडा ने एक बार फिर से 99 रुपए प्रति माह में कंप्यूटर कोर्स प्रारंभ करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन मयंक कुमार, फैकल्टी हेड एवं अमन शर्मा के द्वारा किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गणेश मुर्मू,पूर्व प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय सुरदा तथा बिरेन्द्र नाथ घोष, सत्या तिवारी,हिंडोल चटर्जी,जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। रहे। कार्यक्रम में शिक्षक ज्ञानेश्वर पिल्लई, बिनोद कुमार लाल, शिवपूजन सिंह चौहान, भरत शर्मा, बिमल सेनापति के साथ साथ अजय पांडा, तपन पांडा, अस्मित पांडा, विशाल पांडा, प्रभात देवता, अंशुमान देवता का विशेष योगदान रहा।