Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विस में सरयू राय का सवालः 16 मई को चार माह पूरे हो रहे हैं, सरकार 21 जिलों में ही करा सकी है ट्रिपल टेस्ट, समय पर कैसे हो सकेंगे निकाय चुनाव?
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    विस में सरयू राय का सवालः 16 मई को चार माह पूरे हो रहे हैं, सरकार 21 जिलों में ही करा सकी है ट्रिपल टेस्ट, समय पर कैसे हो सकेंगे निकाय चुनाव?

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विस में सरयू राय का सवालः 16 मई को चार माह पूरे हो रहे हैं, सरकार 21
    जिलों में ही करा सकी है ट्रिपल टेस्ट, समय पर कैसे हो सकेंगे निकाय चुनाव?

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *रांची/जमशेदपुर*
    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से नगर निकायों के चुनाव का मामला उठाया। श्री राय ने सरकार से पूछा कि 16 जनवरी, 2025 को न्यायालय के अवमानना की नोटिस पर सरकार ने उच्च न्यायालय में दायर शपथ पत्र में कहा कि चार माह के भीतर सरकार नगर निकायों का चुनाव करा लेगी। यह अवधि 16 मई, 2025 को पूरी हो रही है। चुनाव की तिथि से एक महीना पहले आमतौर पर चुनाव की घोषणा होती है। क्या राज्य सरकार चार माह पूरा होने पर पुनः न्यायालय के सामने जाकर चुनाव की तिथि बढ़वाएगी या इस अवधि में राज्य के सभी नगर निकायों में ट्रिपल टेस्ट करा लेगी? यदि ट्रिपल टेस्ट नहीं हो पाया तो पंचायतों की चुनाव की तरह नगर निकायों के चुनाव भी करा लेगी?

    इस पर विभागीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में ट्रिपल टेस्ट कराकर, समय पर चुनाव करा लेंगे और यदि ट्रिपल टेस्ट का काम पूरा नहीं हो सकेगा तो उच्च न्यायालय से फिर समय लेंगे। इस तरह से नगर निकायों का चुनाव फिर ठंडे बस्ते में जाने की संभावना अधिक है क्योंकि अभी तक सिर्फ 21 जिलों में ट्रिपल टेस्ट का सर्वे कराने की प्रक्रिया पूरी हुई है। तीन जिलों में सर्वें का काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। सर्वें के उपरांत ट्रिपल टेस्ट पर अंतिम निर्णय के लिए कतिपय प्रक्रियाओं से सरकारी विभाग को गुजरना पड़ता है। उसमें जो वक्त लगेगा, सो अलग होगा।

    ****************

    *विस में सरयू ने उठाया जमशेदपुर में चोरी,*
    *छिनतई, गोली कांड और गृहभेदन का मामला*

    *रांची/जमशेदपुर*
    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को तारांकित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर में चोरी, छिनतई, गोली कांड और गृहभेदन के कांडों की बढ़ती घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने सरकार से यह भी कहा कि शहरों में पुलिस बल का बड़ा हिस्सा दोपहिया वाहनों की चेकिंग में लगा दिया गय़ा है। कई बार तो एक ही वाहन की चेकिंग दो-दो बार की जा रही है। यदि इस पुलिस बल को अपराध नियंत्रण में लगाया जाय तो बेहतर होगा। क्या सरकार ऐसा करना चाहती है?

    इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। विधायक ने कदमा फार्म एरिया में हुए गृहभेदन की घटनाओं पर विशेष तौर पर सवाल पूछा तो मंत्री ने कहा कि इसमें अंतर्राज्यीय गिरोह संलिप्त है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में गृहभेदन के 24 कांडों में से केवल चार कांडों का ही उद्भेदन अभी तक हो पाया है।

    ****************

    *सरयू ने विस में उठाया डायलिसिस का मुद्दा*

    *रांची/जमशेदपुर*
    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विधानसभा में विशेष सूचना के माध्यम से जमशेदपुर के अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस के मरीजों के कठिनाईयों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। श्री राय ने कहा कि पहले एक बार में डायलिसिस करने वाले मरीजों को 12 बार डायलिसिस कराने का रजिस्ट्रेशन हो जाता था, परन्तु अब प्रत्येक डायलिसिस के समय उन्हें डायलिसिस केन्द्र में जाकर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन कंफर्म होने में 8 से 10 घंटा तक का समय लग जाता है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद 3-4 घंटा डायलिसिस में लग जाता है। इससे मरीजों को भारी परेशानी होती है। विडम्बना है कि रजिस्ट्रेशन होने की प्रक्रिया में अस्पताल मरीजों से डायलिसिस का पूरा भुगतान ले लेती हैं, परंतु मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद वे इस राशि को वापस नहीं करते हैं। मरीजों को दोहरा घाटा हो रहा है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कराये कि पूर्व की भांति एक बार में 12 डायलिसिस कराने का रजिस्ट्रेशन हो जाय ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के करमाटांड़ मंडल प्रभारी 6 मंडल अध्यक्ष का नाम किया समर्पित
    Next Article श्री श्री चित्रगुप्त उत्थान समिति की ओर से चित्रांश होली मिलन सह स्वरूची भोजन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मना

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.