Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सलीना खातून ने अखिल भारतीय बार परीक्षा में सफलता का परचम लहराया, गांव और मुस्लिम समाज का नाम किया रोशन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सलीना खातून ने अखिल भारतीय बार परीक्षा में सफलता का परचम लहराया, गांव और मुस्लिम समाज का नाम किया रोशन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सलीना अब जिले की पहली मुस्लिम महिला अधिवक्ता बन गई हैं।

    सलीना खातून ने अखिल भारतीय बार परीक्षा में सफलता का परचम लहराया, गांव और मुस्लिम समाज का नाम किया रोशन

    सद्दाम हुसैन
    संवाददाता/जामताड़ा

    अखिल भारतीय बार परीक्षा के परिणाम में जामताड़ा प्रखंड के बाँधपाड़ा गांव की सलीना खातून ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए सफलता प्राप्त की है। धनबाद लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल करने वाली सलीना ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि मुस्लिम समाज और जिले को भी गौरवान्वित किया है। शुक्रवार शाम को घोषित हुए परीक्षा परिणाम ने सलीना को जामताड़ा के एक प्रेरणादायक चेहरा के रूप में पहचान दिलाई है।सलीना खातून एक गाड़ी मैकेनिक की बेटी हैं। उनके पिता मोहम्मद मुख्तार और परिवार ने उनकी पढ़ाई और सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किया। पिता ने गाड़ी मैकेनिक का कार्य करते हुए कठिन परिस्थितियों में भी अपनी बेटी को वकील बनाने के उसके सपने को पूरा करने में साथ दिया। सलीना की मां ने भी परिवार और बेटी के इस सपने को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य माना। सलीना ने शुरू से ही शिक्षा में अपनी रुचि और लगन दिखाई। 12वीं कक्षा से लेकर लॉ की डिग्री पूरी करने तक, उन्होंने हमेशा फर्स्ट डिवीजन के साथ सफलता हासिल की। उनके परिवार ने इस सफर में जो कठिनाइयां झेली, वह आज उनकी सफलता की कहानी को और भी प्रेरणादायक बनाती है।मुस्लिम समाज से आने वाली सलीना खातून ने अपने संघर्ष और मेहनत से यह साबित कर दिया है कि सपनों को पूरा करने के लिए केवल आत्मविश्वास और समर्पण की आवश्यकता होती है। उनके दादा एक मामूली किसान थे, और उनका परिवार आर्थिक रूप से मध्यमवर्गीय श्रेणी में आता है। ऐसे परिवार में रहकर वकील बनने का सपना पूरा करना आसान नहीं था, लेकिन सलीना की मेहनत और माता-पिता के समर्थन ने इसे संभव बना दिया। सलीना ने बताया कि वकील बनने का सपना उन्होंने बचपन में ही देखा था। अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की। जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता विधान चंद्र मंडल और अधिवक्ता जाकिर अंसारी की निगरानी में डेढ़ साल से प्रैक्टिस कर रही सलीना अब जिले की पहली मुस्लिम महिला अधिवक्ता बन गई हैं। सलीना की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे मुस्लिम समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने की चाह रखती हैं। यह दिखाता है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। सलीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार और समाज की है। इस उपलब्धि ने जामताड़ा में महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर एक नई उम्मीद जगाई है। सलीना की कहानी यह दर्शाती है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपनी जगह बना सकती हैं और समाज को आगे बढ़ा सकती हैं।अधिवक्ता सलीना खातून की यह प्रेरणादायक यात्रा समाज में बदलाव लाने का एक उदाहरण बन गई है। उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि शिक्षा, मेहनत और समर्पण से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेवाईसी में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर संघ के सदस्यों ने जिले के उपायुक्त एवं जिला आपुर्ती पदाधिकारी को मांग पत्र समर्पित किया
    Next Article भाजपा के करमाटांड़ मंडल प्रभारी 6 मंडल अध्यक्ष का नाम किया समर्पित

    Related Posts

    रांची में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

    June 6, 2026

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    June 6, 2026

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    रांची में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: मिलावट-मुक्त भारत ही विकसित भारत का आधार

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.