Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुपोषित बच्चों को एमटीसी केंद्र में कराएं भर्ती – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुपोषित बच्चों को एमटीसी केंद्र में कराएं भर्ती – उपायुक्त

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुपोषित बच्चों को एमटीसी केंद्र में कराएं भर्ती – उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 20.03.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स सह स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।

    बैठक के क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, रूटीन टीकाकरण, मिजिल्स रुबेला एलिमिनेशन, मातृत्व एवं चाइल्ड हेल्थ, मल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर, परिवार नियोजन सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कुष्ठ उन्मूलन के तहत सस्पेक्टेड स्क्रीनिंग एवं सस्पेक्ट कन्फर्म केस की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, ट्यूबैक्टमी एवं अन्य गतिविधियां के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कुष्ठ रोगियों के स्क्रीनिंग में कुंडहित प्रखंड में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा पेंडिंग इनसेंटिव फॉर फूड सप्लीमेंट को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एमटीसी सेंटर की समीक्षा करते हुए नाला प्रखंड में खराब परफॉर्मेंस के कारण जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से पत्राचार कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए एमटीसी सेंटर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा लाए जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य सभी मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं आदि की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी आदि के बारे में विमर्श किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं, अस्पताल में मरीजों को बेहतर ईलाज दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। इस दौरान सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर, डब्लूएचओ डॉ अमित कुमार तिवारी द्वारा सभी बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।

    _*इस मौके पर*_ सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, एसीएमओ, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ निलेश कुमार, डॉ मुंशी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 2, 2025

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    June 2, 2025

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    June 2, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    माता-पिता और संतान के संबंधों की संस्कृति को जीवंतता दें

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चुप्पी से पारदर्शिता पर सवाल

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुड़िया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    बकरीद की तैयारी जोरों पर: जमशेदपुर में बकरों का हाट लगा

    एनटीपीसी द्वारा FC शर्तो का उल्लंघन कर ट्रांसपोर्टेशन के मामले एनजीटी ने जारी किया नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.