Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 35 महिलाओं को दुमका उपायुक्त ने किया सम्मानित
    Breaking News झारखंड

    विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 35 महिलाओं को दुमका उपायुक्त ने किया सम्मानित

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 35 महिलाओं को दुमका उपायुक्त ने किया सम्मानित

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 5 लाभुकों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपायुक्त ने इस मौके पर महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी जीवन से जुड़े अनुभव रखे।

    उपायुक्त ने कहा कि यह दिन महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। नारी मात्र शब्द नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। चाहे वह शिक्षा हो राजनीति हो विज्ञान हो या खेल का क्षेत्र हो। उपायुक्त ने कहा कि उन्हें और सशक्त बना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी तरह की पहचान की मोहताज नहीं है। सरकार महिलाओं को उनके बुनियादी अधिकार दे रही है।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड के बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्र से महिलाएं उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर भवन दुलाडीह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
    Next Article परियोजना निदेशक आईटीडीए रवि जैन ने आदर्श ग्राम राजबांध का भ्रमण किया

    Related Posts

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.