Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम विधानसभा में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व सीएम रघुवर दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं सांसद विद्युत महतो ने किया संबोधित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पश्चिम विधानसभा में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व सीएम रघुवर दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं सांसद विद्युत महतो ने किया संबोधित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम विधानसभा में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व सीएम रघुवर दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव एवं सांसद विद्युत महतो ने किया संबोधित

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पश्चिम विधानसभा में गुरुवार को भाजपा ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित पार्टी के सातों मोर्चा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। सम्मेलन में वक्ताओं ने मोदी सरकार के नौ साल की प्रमुख उपलब्धियां गिनाई और मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताने का आह्वान किया।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सही मायने में बेमिसाल है और लोगों की सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण को समर्पित है। पिछले नौ साल में लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जैसे जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल से जल योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया योजना आदि। इन योजनाओं का लक्ष्य है समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए सुविधाएं और समानता सुनिश्चित करना। जिसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम लोगों तक पहुंचा है।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस के नेता किसी भी मंच पर आ जाएं और अपने काम गिनवा दें। पिछले साढ़े तीन साल में हेमंत सरकार ने झारखंड विकास के रास्ते से विनाश की ओर धकेल दिया है। समीर उरांव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए 10 दिन का समय देने का आह्वान किया। कहा कि आपको जनता के बीच जाना है। केंद्र में भाजपा सरकार के किये गए कार्यो का वर्णन करना एवं लाभान्वितों से चर्चा करना है और साथ ही प्रदेश की वर्तमान हेमंत सरकार की नाकामियां एवं वादाखिलाफी को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य सभी मोर्चो को संगठित कर आगामी लोकसभा के लिए तैयार करना है।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ता पीएम मोदी के नौ साल में किए गए कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो भी कोई वादा किया उसे पूरा किया। कहा कि भाजपा सरकार आने वाले दिनों में कई ऐतिहासिक फैसले देशहित में लेगी।

    इस दौरान मंच संचालन संजीव सिन्हा, स्वागत भाषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अध्यक्षीय भाषण महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया।

    सम्मेलन के दौरान प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह, योगेश मल्होत्रा, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, अमिताभ सेनापति, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेकर, गणेश सरदार, प्रकाश दुबे, सुशील पांडेय, राहुल तिवारी, कमलकिशोर, राजकुमार महानंदा, नीरज मिश्रा समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयज्ञ के दूसरे दिन : हवन , पूजन व तर्पण के बाद इंद्रदेव हुए प्रसन्न , झमाझम हुई बारिश , गर्मी की तपीश से लोगों को मिली राहत
    Next Article शौर्य संस्था की निरंतर सेवा कार्य जारी

    Related Posts

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    April 27, 2026

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    April 27, 2026

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.