Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर दवा दुकान / औषधि केन्द्र खोला जाना है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर दवा दुकान / औषधि केन्द्र खोला जाना है

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 15, 2023Updated:June 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर दवा दुकान / औषधि केन्द्र खोला जाना है। इच्छुक व्यक्ति को विहित प्रपत्र में आवेदन करना होगा । आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष होनी चाहिए, दवा दुकान खोले जाने वाले स्थान का प्लॉट नंबर, खाता नं, क्षेत्रफल ( 10 वर्ग मीटर), कार्य का अनुभव (यदि हो), निर्धारित नियमानुकूल शुल्क (1000 रूपए) के साथ, xInindia.gov.in पर आवेदन करेंगे। संबंधित गांव के स्थायी निवासी तथा स्वयं के स्वामित्व वाले दुकान के आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी ।

    *आवेदन की प्रक्रिया*

    आवेदक को सर्वप्रथम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव / मुखिया द्वारा अनुशंसा करानी होगी, तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं औषधि निरीक्षक द्वारा अनुशंसा के उपरांत xInindia.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए झारखंड सरकार, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का संकल्प संख्या:- 22 / निदे. / औषधि / निगरानी – 20-47 / 2021 2070 (डी) रांची, दिनांक – 21.10.2021 को पढ़ें ।

    आवेदन करने में कठिनाई की स्थिति में स्थानीय औषधि निरीक्षक कार्यालय, पता- सदर अस्पताल परिसर, पूर्वी सिंहभूम द्वारा इस हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। संपर्क करने का समय पूर्वाह् 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक

    1. औषधि निरीक्षक, जमशेदपुर- 1. 7564903411 2. औषधि निरीक्षक, जमशेदपुर- 2 9122846376 3. औषधि निरीक्षक, जमशेदपुर- 3. 9931275910
    ————————
    *1. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 30.06.2023*

    *2. पंचायत सचिव / मुखिया द्वारा अनुशंसा के उपरांत प्रखंड विकास पदाधकारी को अग्रसारित करने की तिथि – 08.07.2023*

    *3. प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं औषधि निरीक्षक द्वारा संयुक्त अनुशंसा की अंतिम तिथि – 18.07.2023*

    *4. अनुज्ञप्ति निर्गत करने की अंतिम तिथि- 30.07.2023 संपर्क नंबर*

    *नोट- यह संकल्प जिला वेबसाईट www.Jamshedpur.nic.in पर भी उपलब्ध है। आवेदन प्रपत्र भी इस वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे देश भर मे भाजपा द्वारा केंद्र सरकारों द्वारा किये गए कार्यों को जन जन तक पहँचाया जा रहा है
    Next Article मनीष कुमार ने 28 वें उप विकास आयुक्त के रूप में किया पदभार ग्रहण,पदभार के पश्चात जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया रक्तदान

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.